पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PICS: रणभूमि हो या खेल का मैदान, शादी हो या जीवन संघर्ष, हर जगह होती हैं ये

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बचपन में जब हम शून्य की तरफ देखकर हंसते हैं तो होठों पर, बस्ता उठाते हैं तो पीठ पर, रोते हैं तो जहां लुढ़ककर आंसू आते हैं उन गालों पर मां ही होती है।
...और जब शादी होती है तो दरवाजे पर भी, जीवन संघर्ष में थकते वक्त हर कदम पर सुकून की छाया मां ही होती है। युग बदलते हैं, स्थान बदलते हैं, लोग बदलते हैं, सब कुछ बदलता है। कभी नहीं बदलती तो वह है सिर्फ मां। वह तो एक है पर उसकी शख्सियत विराट है और उसके पहलू अनगिनत हैं।
मां को सम्मान ऐसे भी
अमेरिका: यहां की जनजातियों में महिलाओं को ‘लाइफ ऑफ द नेशन’ ही माना जाता है। ऐसा उनके जीवन देने की क्षमता के सम्मान में है। चीन: परिवारों के नाम से पहले कुछ आकृति (चीनी लिपि के अक्षर) ऐसे जोड़ी जाती है जिसका मतलब मां होता है।
दुनिया में मां का नाम एक जैसा
दुनिया की भाषाओं में मां को पुकारे जाने वाले शब्दों की जड़ में मां, मे, मो या ना, ने, नो है।
जैसे- हिंदी के अलावा पुर्तगाली, अफ्रिकांस, ऑस्ट्रियांस, रोमन, लियॉनीÊा, वियेतनामी आदि भाषाओं में ये मां ही है।
इन्हें भी दिया गया है मां का दर्जा
भाषा- केन्या, भारत, सिंगापुर और कई पूर्वी एशियाई देशों ने अपनी-अपनी भाषाओं को मातृ-भाषा कहा है।
धरती- भारत, बर्मा, कंबोडिया, थाइलैंड और कई दक्षिण एशियाई देशों में धरती को मां का दर्जा दिया गया है। इन देशों में प्रकृति को भी मां माना जाता है।
देश- देश को मां कहनेवालों में भारत, रूस और आयरलैंड जैसे देश हैं। फ्रांस में देश को ‘ला मेरे पैटरे’ और स्पेन में ‘ला माड्रे पैट्रिया’ कहा जाता है। जिसका मतलब है मातृभूमि। रूस में अपने देश को मदर रूस यानी मां का अवतार कहते हैं।
देवी मां- चीन में देवी मां शिंग्मू है। जो पवित्र मां कहलाती हैं। जर्मनी में हर्था नामक महिला की देवी के रूप में पूजा करते हैं, जिसकी गोद में एक बच्च रहता है। मिस्र, रूस और भारत में भी मां के रूप की पूजा होती है। और ईसाई धर्म में देवी मरियम का रूप मां का ही है।
तस्वीरों के जरिए डालिए ऐसी ही कुछ महान माताओं पर एक नजर...