हॉलीवुड की दिलकश और मशहूर अदाकरा हेली बेरी फ्रांस के अपने मंगेतर ओलिवर मार्टिनेज के बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। हाल ही में मदर्स-डे के दिन प्रेग्नेंट हेली बेरी मार्केट में अपनी बेटी नाहला के साथ देखीं गईं।
पर्पल हेल्टर-नैक ड्रेस में एक्ट्रेस ने पहली बार बेबी-बंप को दर्शाया। दरअसल, वे फैमिली के साथ लंच के लिए निकली हुई थीं। गौरतलब है कि 26 वर्षीय हेली बेरी चार महीने की गर्भवती हैं।
इसी तरह किम कार्दिशयन ने भी पूरी तरह सुडौल हो चुके अपने बेबी बंप को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि किम जुलाई में बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।
देखें तस्वीरें...।