आंबी वैली सिटी में इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के चौथे दिन मशहूर डिजाइनर रोहित बाल के शो की शो स्टापर रही बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर। रोहित बाल ने पहली बार ब्राइडल कलेक्शन को प्रजेंट किया। रोहित द्वारा तैयार डिजाइन में सोनम कपूर व्हाइट लहंगे में एक पारंपरिक गॉथिक दुल्हन की तरह लग रही थीं।
सोनम के लहंगे पर गोल्डन वर्क था और लहंगे की जरी बार्डर भी गोल्डन होने से वह काफी चमकदार लग रहा था।
इसके अलावा मांग टिका,झुमका पहनी सोनम ने इस ड्रेस में कहर ढा दिया। हालांकि इस दौरान वह कुछ ज्यादा ही ओवर एक्साइटेड भी नजर आईं और रैंप पर नाचने लगीं।
आगे की स्लाइडों में देखें माडल्स के साथ सोनम का जलवा...