दोस्तो, आपने सिक्थ सेंस के बारे में तो सुना ही होगा। विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि एनिमल्स का सिक्थ सेंस मनुष्य की तुलना में कई गुना ज्यादा होता है। आइए जानें कि इसका क्या कारण है...
एनिमल्स अपने सिक्थ सेंस से प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि भूकंप, तूफान को उनके आने से पहले ही जान लेते हैं। अकसर ऐसा देखा गया है कि जानवर ऐसे समय पर भागने लगते हैं और पक्षी आवाज करके चेतावनी देते हैं। कैटफिश समुद्र से बाहर की तरफ उछलने लगती हैं और मधुमक्खियां अपने छत्तों से उड़ जाती हैं। ये सभी सीजमिक हलचल का नतीजा होता है, जिसके कारण जानवर खतरे को पहले ही महसूस कर लेते हैं।
ऐसा माना जाता है कि चार पैर वाले सभी जानवर पृथ्वी पर होने वाली सभी हलचलों को ज्यादा जल्दी पहचान लेते हैं, क्योंकि उनके चारों पैर धरती के संपर्क में रहते हैं।
जानवरों का एक और खास सेंस यह है कि जब भी कोई डॉग या कैट कहीं खो जाते हैं, तो वे अपने ठिकाने तक वापस पहुंच जाते हैं।
एक्सपर्ट कहते हैं कि जानवरों की सूंघने और देखने की शक्ति इंसानों से कई गुना ज्यादा होती है। इसलिए ही उनके पास ये एक्स्ट्रा पॉवर है।
- सन् 2004 में जब हिंद महासागर में सुनामी तूफान आया था, तब हजारों की संख्या में लोगों की जानें गई थीं। हालांकि विशेषज्ञों ने बताया है कि इसमें एक भी बीस्ट(एक प्रकार का जानवर) की मौत नहीं हुई, क्योंकि आने वाले खतरे को भांपते हुए सुनामी आने के कुछ दिन पहले ही वे सेफ जगह पर पहुंच गए थे।