पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फेस्ट अपडेट वाह ताज...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोस्तो, ताजमहल की खूबसूरती के बारे में हम सभी जानते हैं। आने वाली 18 से 27 फरवरी तक आगरा में आयोजित होने वाला है ताज महोत्सव। आइए हम आपको बताते हैं इससे जुड़ी खास बातों के बारे में...
क्या है ताज महोत्सव?
ताज महोत्सव पहली बार सन् 1992 में मनाया गया था। यह उत्तर प्रदेश टूरिज्म डिपॉर्टमेंट द्वारा इंडियन टूरिज्म और आर्ट को प्रमोट करने के लिए शुरू किया गया था। इसके बाद से यह महोत्सव हर साल ताजमहल के पूर्वी गेट के पास शिल्पग्राम में मनाया जाता है। यह दस दिनों तक चलता है, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी टूरिस्ट आते हैं। हर साल यह किसी न किसी थीम पर बेस्ड रहता है, इस बार की थीम है - 'हम एक संस्कृति अनेकÓ
चलिए जानते हैं महोत्सव से जुड़ी खास बातों के बारे में...
खाना-खजाना
इतना बड़ा इवेंट हो और खाने की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ताज महोत्सव में टूरिस्ट की पसंद के अनुसार लजीज व्यंजन शामिल किया जाता है। इस तरह यह महोत्सव कला और संस्कृतिप्रेमियों के साथ-साथ फूड लवर्स के लिए भी खास बन जाता है। पारंपरिक व्यंजनों के अलावा यहां फोक डिशेज भी खासी पसंद की जाती हैं।
आर्ट एंड क्राफ्ट
महोत्सव में हर साल देश के विभिन्न भागों से अनेक कारीगर यहां आते हैं। तमिलनाडु का वुड वर्क, नॉर्थ ईस्ट का बैम्बू क्राफ्ट, आगरा का संगमरमर और जरदोजी का काम, सहारनपुर की नक्काशी, लखनवी चिकनकारी, बनारस का सिल्क, कश्मीर की पशमीना शॉल और कालीन आदि के विशेष स्टॉल्स यहां लगते हैं।
सांस्कृतिक झलक
आर्ट एंड क्राफ्ट से अलग आपको इस महोत्सव में भारत की विभिन्न लोक संस्कृति के दर्शन होते हैं। पूरे महोत्सव के दौरान हर दिन क्लासिकल डांस और फोक म्यूजिक देखने और सुनने को मिलता है। साथ ही देश-विदेश के नामी कलाकार भी यहां परफॉर्म करते हैं।
खबरें और भी हैं...