पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नजर देश-दुनिया पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोस्तो, देश और दुनिया में क्या-क्या हुआ और क्या होने जा रहा है, इन चुनिंदा खबरों के साथ हम फिर आ गए। इन्हें पढि़ए, जानिए और रहिए हमेशा अपडेट...
135 साल पुराना बुकस्टोर, 1 लाख किताबें
पुर्तगाल के पोर्तो शहर में स्थित लिववारिया लेलो बुक स्टोर देश के सबसे पुराने और मशहूर बुक स्टोर में शामिल है। इसे दुनिया के सबसे शानदार बुक स्टोर की सूची में तीसरे नंबर पर रखा गया है। 1881 में बना यह बुक स्टोर अपने शानदार वुडन इंटीरियर और विविध किताबों के संग्रह के लिए जाना जाता है। यहां अलग-अलग भाषाओं की एक लाख से ज्यादा किताबें हैं। दुनियाभर से लोग न केवल यहां किताब खरीदने आते हैं, बल्कि इसका शानदार लुक भी देखने आते हैं। यहां कई ऐसी एंटीक बुक्स का कलेक्शन भी है, जो आसानी से नहीं मिलतीं।
नए लुक में बार्बी
अमेरिकी टॉय कंपनी मैटेल के अनुसार 57 साल बाद बार्बी डॉल को नया लुक दिया जाएगा। नए लुक में इनका स्किन टोन ७ अलग-अलग रंगों का, आंखें 22 रंगों और हेयरस्टाइल 24 तरह की होंगी।
दुनिया का सबसे बड़ा चावल एक्पोर्टर
वर्ष 2015 के आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक(द्ग3श्चशह्म्ह्लद्गह्म्) देश बन गया है। इसके पहले इस स्थान पर थाईलैंड था। भारत वर्ष 2015 में कुल 1.02 करोड़ टन चावल के निर्यात के साथ दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक रहा, वहीं 98 लाख टन चावल निर्यात करने के साथ थाईलैंड दूसरे स्थान पर रहा।
दुनिया का सर्वश्रेष्ठ होटल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को 21 जनवरी 2016 को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटल का खिताब मिला। ट्रैवल साइट ट्रिप एडवाइजर द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पैलेस को दुनिया का सबसे अच्छा होटल चुना गया। यह साइट पर्यटकों को यात्रा के साथ अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराती है।
वेल डन सिंधू
पिछले दिनों भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमर को हराकर मलेशिया मास्टर्स ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन स्पर्धा का खिताब जीत लिया। नए बैडमिंटन सत्र का यह उनका पहला खिताब है। सिंधू ने फाइनल में गिलमर को 21-15, 21-19 से हराया। सिंधू का यह मलेशिया मास्टर्स ग्रांप्री गोल्ड में दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने यह खिताब वर्ष 2013 में भी जीता था।
स्मार्ट सिटी
हाल ही में केन्द्र सरकार ने देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने की योजना के तहत 20 शहरों के नाम घोषित किए। शहरों का चुनाव कॉम्पिटीशन के आधार पर हुआ है। पहली 20 स्मार्ट सिटी हैं - भुवनेश्वर, पुणे, जयपुर, सूरत, कोच्चि, अहमदाबाद, जबलपुर, विशाखापट्टनम, सोलापुर, दावणगेरे, इंदौर, नई दिल्ली, कोयंबटूर, काकीनाड़ा, बेलगाम, उदयपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, लुधियाना और भोपाल।
बाहुबली अब कॉमिक में
प्रसिद्ध मूवी 'बाहुबली अब जल्दी ही कॉमिक के रूप में बाजार में आने वाली है। कॉमिक का फस्र्ट लुक पोस्टर 3 फरवरी को डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने रिलीज किया। लीडिंग ग्राफिक कंपनी ग्राफिक इंडिया इस कॉमिक को डिजाइन करने वाली है। यह एनिमेशन और गेम्स के रूप में भी मार्केट में आएगी।
खबरें और भी हैं...