पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गणित का संसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणित का उपयोग क्या हम सिर्फ मुश्किल सवाल हल करने में ही करते हैं.. अरे! नहीं दोस्तो, असल में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां गणित का इस्तेमाल नहीं होता.
ज्योतिष में गणित
ज्योतिषशास्त्री गणित के इस्तेमाल से ग्रहों की स्थिति पता करते हैं और यह मालूम करते हैं कि ग्रह कितनी तेजी से घूमकर वापस अपनी जगह पर आते हैं। गणित की मदद से ही वे एस्ट्रोलॉजिकल चार्ट बनाते हैं।
मौसम में गणित
गणित ने प्रकृति के चक्र को समझने में और मौसम का हाल जानने में मदद की है। इसके अलावा घंटे, मिनट और सेकंड के उपयोग से इन सबकी गिनती करना बहुत आसान हो गया है।
मेडिकल साइंस में
दवाइयों का सही अनुपात जानने में, एक्स-रे में, वज़न पता करने जैसी कई चीज़ों में गणित का इस्तेमाल होता है।
रॉकेट साइंस में
किसी ग्रह तक जाने में रॉकेट को कितना समय लगेगा और इसकी कितनी स्पीड होगी, इसे गणित की मदद से ही समझा जा सकता है।
रोबोटिक्स में
रोबोटिक्स में भी गणित का उपयोग होता है। रोबोटिक्स में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिसिटी और मेकेनिक्स गणित पर ही आधारित हैं।