आप अपने मोबाइल पर ‘एंग्री बर्ड’ नाम का गेम खेल रहे हैं। लगातार लेवल-दर-लेवल पार करते जा रहे हैं। तभी एक पॉप अप खुलती है। इसमें आपको बताया जाता है कि आपने एक और उपहार जीता है। वह ये कि आप पास के आइसक्रीम पार्लर से जाकर
मुफ्त आइसक्रीम खा सकते हैं। अब आपके पास दो विकल्प हैं। पॉप अप के जरिए आया ऑफर डिलीट कर दें या उसे स्वीकार
कर लें। स्वीकार करना है तो जहां जगह दी गई है वहां अपना ईमेल एड्रेस लिखें और फिर गेम खेलने में जुट जाएं। कुछ देर बाद आपके मेल पर एक कोड नंबर आएगा या फिर कूपन। इन्हें लेकर आप पास के आइसक्रीम वेंडर के पास जाएं। उसे दिखाकर अपने पसंद की मुफ्त की आइसक्रीम खाएं। दरअसल, यह एक तरीका है इसके जरिए आपके बारे में जानकारी जुटाई जाती है। आपका खर्च, आपका पता, पसंद-नापसंद, परिवार में कितने सदस्य हैं, दोस्त सब कुछ इस गिफ्ट के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से उनके पास चला जाता है जो यह ऑफर भेजते हैं। चूंकि आजकल सोशल मीडिया, शिक्षा, शॉपिंग आदि हर जगह गेम का बोलबाला है इसलिए लोगों ने इसमें भी विज्ञापन का स्पेस ढूंढ़ लिया है।‘कीप’ अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को की नई-नवेली कंपनी है। अप्रैल में यह सर्वाधिक चर्चित हुई जब मोबाइल गेमिंग की दुनिया में नया ‘मोमेंट बेस्ड’ मॉडल लेकर आई। ये काफी सफल रहा। मार्केटिंग की नई थ्योरी कहती है कि विज्ञापन के परंपरागत तौर-तरीके उतने सफल नहीं हैं, खासतौर पर मोबाइल की दुनिया में। विज्ञापन देने वाले अपने ग्राहकों को स्पैम के जरिए परेशान करने के बजाय अब सही मौके का इंतजार करते हैं। जब वे मोबाइल गेम पर अच्छा स्कोर कर रहे होते हैं उसी वक्त पॉप अप के जरिए अपने ऑफर भेजते हैं। यह वह जगह है जहां लोग खुश होते हैं। वे सहज भाव से इन ऑफर्स को स्वीकार कर लेने के मूड में रहते हैं। सही तौर पर देखा जाए तो विज्ञापन एजेंसियां आपकी खुशी के इन पलों को करंसी के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। ‘कीप’ एक तरफ तो सेवाएं दे रही है। इसके साथ सिफोरा, विटामिनवाटर, काल्र्स जूनियर और डॉ. पेपर जैसे ब्रांड को अपनी ओर आकर्षित कर रही है कि वे उसे मोबाइल गेम्स के दौरान चलाने के लिए विज्ञापन दें। दूसरी तरफ लोकप्रिय मोबाइल गेम्स विकसित करने वालों से भी ५क्-५क् फीसदी राजस्व में हिस्सेदारी ले रही है। ट्रायल के दौरान ही एडवरटाइर्ज को महसूस हो गया कि मोबाइल पर प्रभावी ब्रांड के विज्ञापनों को हाथों-हाथ लिया जा सकता है। ‘कीप’ महज १८ कर्मचारियों के साथ काम कर रही है। काम शुरू करने के दो महीने के भीतर कंपनी के पास १.२क् लाख यूजर्स हो चुके हैं। औसत १क् लाख से ऊपर रिवार्ड रोज हासिल करती है। कंपनी ने हाल में ही मोबाइल गेम प्लेयर डेक्सटरस के साथ सौदे की घोषणा की है। इसके जरिए वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के आगामी संस्करण में शामिल हो सकती है। यानी, मोबाइल गेम कोई नई बात नहीं है। बस इसके इस्तेमाल के तौर-तरीके बदल गए हैं।
फंडा: आपके मोबाइल पर आपकी खुशियां करंसी की तरह काम कर रही हैं। इनसे आपको खरीदारी की ताकत मिलती है।