पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमैं नासा में काम करना चाहता हूं। इसके लिए एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करूं या एस्ट्रॉनॉट ज्यादा बेहतर विकल्प है?
- धीरज शर्मा, ई-मेल
एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग एविएशन, स्पेस एक्सप्लोरेशन और डिफेंस सिस्टम्स के क्षेत्र में नई तकनीकी के विकास से जुड़ी है। आईआईएसटी, अन्ना यूनिवर्सिटी से आप पढ़ाई कर सकते हैं। अवसरों की बात है तो न केवल एरोनॉटिकल इंजीनियरों की नियुक्ति नासा में होती है, बल्कि यहां कई अलग?अलग विभाग हैं। जैसे मैथ्स, फिजिकल साइंस, केमिकल साइंस, एरोस्पेस, एरोनॉटिक्स आदि। आपका कोर फील्ड से होना जरूरी है। इंटर्नशिप से अनुभव हासिल कीजिए। इसरो जैसे संस्थानों में अनुभव के लिए प्रयास करें। नासा की आधिकारिक वेबसाइट www.nasa.gov देखें। नासा फैसिलिटीज के बारे में जानें या फिर उन कंपनियों की तलाश करें, जो नासा के लिए कॉन्ट्रैक्ट वर्क करती हैं (ओहियो एरोस्पेस इंस्टीट्यूट, लॉकहीड, बोइंग, एरो विरॉनमेंट)। इन कंपनियों में नौकरी के लिए कोशिश करें।
मैं 12वीं का छात्र हूं। मुझे बीबीए के बाद एमबीए करना चाहिए या बी.कॉम की डिग्री के बाद एमबीए में प्रवेश लूं? क्या बैंकिंग व एमबीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी एक साथ कर सकता हूं। दोनों के लिए एक ही पाठ्यक्रम है?
- अनिल कुमार, पटना
यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस संस्थान से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं। अगर आप शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, एनएमआईएमएस, मुंबई या सिब्बायोसिस से पढऩा चाहते हैं तो आपको बीबीए या फिर बीबीएस करना चाहिए। यदि आप एसआरसीसी व हिंदू जैसे कॉलेज में पढऩा चाहते हैं तो आपके लिए बी.कॉम करना बेहतर विकल्प होगा। वैसे आपके लिए बीबीए की डिग्री लेना बेहतर होगा, क्योंकि यह आपको अधिक व्यावहारिक तरीके से काम करना सिखाती है। जहां तक बैंकिंग व एमबीए प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम की बात है तो दोनों में काफी समानताएं हैं। आप इन दोनों के लिए एक साथ तैयारी कर सकते हैं।
- जितिन चावला, निदेशक, सेंटर फॉर कॅरिअर डेवलपमेंट
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.