पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॅरिअर कोच - नौकरी का पासपोर्ट है रेज्यूम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौकरी के लिए आने वाले हजारों आवेदनों की भीड़ में नियोक्ता आपके रेज्यूमे को सलेक्ट या रिजेक्ट करने के लिए मात्र 30 से 60 सेकंड का समय देता है। ऐसे में जरूरी है कि आपका रेज्यूमे आपकी क्षमताओं को स्पष्ट रूप से प्रेषित करे। कुछ जरूरी चेक पॉइंट्स जो आपके रेज्यूमे को नौकरी का पहला चुनौती पूर्ण पड़ाव पार करने में मदद करेंगे।


समरी : यह शुरुआती वक्त है, जो आपकी गुणवत्ता निर्धारित करता है। अपने अनुभव और महत्वपूर्ण कुशलताओं का संक्षिह्रश्वत विवरण देते हुए समरी में अपनी योग्यताओं का उल्लेख कीजिए। प्रभावशाली और अच्छी तरह से लिखा गया वक्तव्य नियोक्ता का ध्यान आकर्षित करता है।

कस्टमाइजेशन : विशिष्ट जॉब के लिए आवेदन करते वक्त रेज्यूमे में जॉब के लिए उपयुक्त जानकारी शामिल करते हुए उस पद के अनुरूप तैयार करें। विवरण से लदे रेज्यूमे को देखकर नियोक्ता रुचि खो देता है। नए कौशल और ताजा अनुभव के साथ एक लाइन में पिछले जॉब से संबंधित कंपनी व जॉब टाइटल का उल्लेख करें।

सही क्रम में सूचना रेज्यूमे देखने में आकर्षक होना चाहिए न कि सजावटी। शीर्षकों को इस तरह व्यवस्थित करें कि ये पढ़ने में आसान हों, मुख्य बिंदुओं पर जोर देने के लिए बुलेट्स और बोल्ड फोन्ट का प्रयोग करें। नियोक्ता को ऐसा रेज्यूमे चाहिए, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी पहले दी गई हो। फिर उससे जुड़ी अन्य जानकारियां हों। रेज्यूमे का सावधानी पूर्वक अध्ययन करें। अनावश्यक जानकारी हटा दें। इसे स्कैन करने योग्य बनाने के लिए कागज के चारों ओर एक इंच के मार्जिन का उपयोग कर पर्याप्त सफेद जगह छोड़ें, सेक्शन्स के बीच लाइन ब्रेक्स भी दें।

स्किल सेट : आप जिस क्षेत्र को अपना लक्ष्य बना रहे हैं उसमें अपने अनुभव पर बल दीजिए। अपनी पूर्व नौकरी में अगर आपने कोई उल्लेखनीय योगदान दिया है, तो उसके फायदों का सुस्पष्ट विवरण दें।

व्यक्तिगत आंकड़े : उम्र, वैवाहिक स्थिति या लिंग का उल्लेख करना हमेशा आवश्यक नहीं होता, विशेषकर मध्यम स्तर से वरिष्ठ स्तर के रेज्यूमे में। अनुभवहीन या कनिष्ठ स्तर के रेज्यूमे में इसे शामिल किया जा सकता है। लंबाई, वजन और स्वास्थ्य का उल्लेख करना निश्चित रूप से अनावश्यक होता है।

क्विक टिप्स

- आवेदन किए गए जॉब टाइटल को हाइलाइट करें।
- बिना व्यक्तिगत प्रशंसा के एक्शन वर्डस का इस्तेमाल करें।
- 30 सेकंड की स्कैनिंग के लिए रेज्यूमे ब्रीफिंग जरूरी है।
- ठीक ढंग से तैयार सिंगल पेज रेज्यूमे नियोक्ता को आकर्षित करता है।

एक अच्छा रेज्यूमे दर्शाता है कि किसी विशिष्ट नौकरी के लिए आप कितने उपयुक्त उम्मीदवार हैं। यह एक उत्पाद के रूप में आपका विज्ञापन है। जॉब के लिए स्वयं को उपयुक्त दिखाने के लिए अपनी योग्यताओं को मजबूती प्रदान करें। याद रखें कि नियोक्ता को एक ऐसे खास व्यक्ति की तलाश होती है, जो ‘थोड़ा अलग, थोड़ा रचनात्मक’ हो।