पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोशल मीडिया नौकरी ढूंढ़ने का बेहतरीन टूल साबित हो रहा है। ग्लोबल वर्कफोर्स सोल्यूशंस फर्म, केली सर्विसेज के वर्कफोर्स इंडेक्स में शामिल 56 प्रतिशत उम्मीदवारों का मानना था कि पिछले साल नौकरी के अवसरों के लिए उनसे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया गया। 64 प्रतिशत ने माना कि जॉब रेफरल और अवसरों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। वहीं 57 प्रतिशत प्रतिभागियों ने
माना कि नौकरी से जुड़े फैसले लेते समय वे सोशल मीडिया साइट्स का उपयोग करते हैं।
केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), पटना
पद : 11,783
पद का नाम सिपाही
योग्यता : 1.1.2014 या इसके पहले इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा में पास या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। योग्यताओं की विस्तृत जानकारी के लिए विज्ञापन या वेबसाइट देखें।
आयु : 18 से 28 वर्ष के बीच
ऐसे करें आवेदन : आवेदनकर्ता निर्धारित प्रारूप को भरकर डाक/ स्पीड पोस्ट से सचिव, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), बैंक हार्डिंग रोड, पटना 800001 के पते पर भेजें।
चयन : लिखित परीक्षा , शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
अंतिम तिथि : 28 फरवरी, 2014
http:// www.csbc.bih.nic.in/
आईआईटी, हैदराबाद
पद : 82
पद का नाम : गैर शिक्षण पद (लाइब्रेरियन, टेक्निकल ऑफिसर, स्पोट्र्स ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर आदि)
योग्यता : विभिन्न पदों के लिए वांछित शैक्षणिक योग्यता के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, हैदराबाद की वेबसाइट देखें।
आयु : 50 वर्ष तक (विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग)
ऐसे करें आवेदन : आवेदनकर्ता निर्धारित प्रारूप को भरकर समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ इस पते पर भेजें? रजिस्ट्रार, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद, आयुध निर्माणी एस्टेट, येदुमेलरम 502205, मेडक जिला, आंध्रप्रदेश
चयन : लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर
अंतिम तिथि : 14 मार्च 2014
http://www.iith.ac.in
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
पद : 332
पद का नाम : वुमन सुपरवाइजर
योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र या मनोविज्ञान या ग्रह विज्ञान या बाल विकास विषय/विषयों के साथ स्नातक अथवा समकक्ष डिग्री
आयु : 21 से 40 वर्ष तक
ऐसे करें आवेदन : पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन आयोग को अंतिम तिथि से पहले भेजें। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
चयन : लिखित परीक्षा के आधार पर
अंतिम तिथि : 1 मार्च, 2014
http://www.jssc.in/
जल संसाधन विभाग, बिहार
पद : 229
पद का नाम : जूनियर इंजीनियर, मैकेनिकल (1 वर्ष के अनुबंध पर)
योग्यता : मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
आयु : 18 से 42 वर्ष के बीच (अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग)
ऐसे करें आवेदन : चयन : मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर।
अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2014
डिफेंस - भारतीय सेना
पद : 59
पद का नाम : एसएससी टेक्नीकल पोस्ट (43 पद पुरुषों के लिए, 14 पद महिलाओं के लिए और 2 पद विधवा महिलाओं के लिए)
योग्यता : इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग डिग्री के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार आवेदन के योग्य हैं। विस्तृत योग्यताओं के लिए वेबसाइट देखें।
आयु : 20 से 27 वर्ष के बीच
ऐसे करें आवेदन : योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन : शारीरिक दक्षता परीक्षा, जीडी और साक्षात्कार के आधार पर।
अंतिम तिथि : 3 मार्च 2014 (ऑनलाइन आवेदन)
http://joinindianarmy.nic.in/Home.aspx
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स
पद : 271
पद का नाम : असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो)
योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
स्किल टेस्ट (कंप्यूटर पर)
डिक्टेशन : 10 मिनट प्रति मिनट 80 शब्द
ट्रांसक्रिप्शन समय : कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 50 मिनट या हिंदी में 65 मिनट
आयु : 22 जनवरी, 2014 को 18 से 25 वर्ष
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना के रूप में उपलब्ध निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन संबंधित एप्लीकेशन रीसिविंग सेंटर पर भेजें। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
चयन : प्रमाण पत्र/दस्तावेज, शारीरिक माप, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा (स्टेनोग्राफी/शॉर्ट हैंड टेस्ट), साक्षात्कार और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।
अंतिम तिथि : 22 फरवरी, 2014
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
पद : 8,090
पद का नाम : विभिन्न पद
योग्यता : विभिन्न पदों के लिए वांछित शैक्षणिक योग्यता के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट देखें।
आयु : 18 से 35 वर्ष (अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग)
ऐसे करें आवेदन : योग्य उम्मीदवार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन : तीन चरणों में परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, स्किल टेस्ट के द्वारा
अंतिम तिथि : 27 फरवरी, 2014
http://dssbonline.nic.in /
शैक्षणिक - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
पद : 28
पद का नाम - असिस्टेंट प्रोफेसर एंड जॉइंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर (टे्रनिंग), डिप्टी डायरेक्टर (असेसमेंट एंड इवेल्यूएशन), असिस्टेंट डायरेक्टर (असेसमेंट एंड इवैल्यूएशन)
योग्यता - असिस्टेंट प्रोफेसर एंड जॉइंट डायरेक्टर किसी भी विषय में 55 प्रतिशत के साथ नेट/स्लेट पास या डॉक्टरेट डिग्री एवम ग्रेड पे '6600' के कार्यकाल में 6 वर्ष का अनुभव।
असिस्टेंट प्रोफेसर एंड डिप्टी डायरेक्टर - किसी भी विषय में 55 प्रतिशत के साथ नेट/स्लेट पास या डॉक्टरेट डिग्री एवम ग्रेड पे '5400' के कार्यकाल में 6 वर्ष का अनुभव।
असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर - किसी भी विषय में 55 प्रतिशत के साथ नेट/स्लेट पास या डॉक्टरेट डिग्री।
डिप्टी डायरेक्टर (ट्रेनिंग) - किसी भी विषय में 55 प्रतिशत के साथ नेट/स्लेट पास या डॉक्टरेट डिग्री।
डिप्टी डायरेक्टर (असेसमेंट एंड इवैल्यूएशन) - किसी भी विषय में 55 प्रतिशत के साथ नेट/स्लेट पास या डॉक्टरेट डिग्री।
असिस्टेंट डायरेक्टर (असेसमेंट एंड इवैल्यूएशन) - किसी भी विषय में 55 प्रतिशत के साथ नेट/स्लेट पास या डॉक्टरेट डिग्री।
आयु : 35 से 45 वर्ष के बीच।
ऐसे करें आवेदन - योग्य उम्मीदवार सीबीएसई की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन : लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर
अंतिम तिथि : 28 फरवरी, 2014
http://www.cbseacademic.in/
बैंकिग - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
पद : 10
पद का नाम : रिसर्च ऑफिसर ग्रेड 'बी' (डीईपीआर)
योग्यता : 55 प्रतिशत अंकों के साथ अर्थशास्त्र में मास्टर्स डिग्री अथवा अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट डिग्री के साथ किसी भी विषय में मास्टर्स डिग्री 55 प्रतिशत अंकों के साथ
आयु : 1 जनवरी, 2014 को 21 से 30 वर्ष के बीच
ऐसे करें आवेदन : योग्य उम्मीदवार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन : लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर
अंतिम तिथि : 17 फरवरी, 2014
http://www.rbi.org.in/
बीमा - कर्मचारी राज्य बीमा निगम, नई दिल्ली
पद : 267
पद का नाम : सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (एसएसओ)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
आयु : 20 फरवरी, 2014 को 21 से 27 वर्ष
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार ईएसआईसी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि : 20 फरवरी, 2014
http://www.esic.nic.in
विविध
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (तारापुर महाराष्ट्र स्थल)
पद : 7
पद का नाम : वैज्ञानिक सहायक (वृत्तिका प्राप्त प्रशिक्षु)
योग्यता : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से बीएससी, बीएससी प्रधान विषय के रूप में भौतिकी तथा सहायक विषय के रूप में रसायन विज्ञान/गणित/सांख्यिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस या प्रधान विषय के रूप में रसायन विज्ञान तथा सहायक विषय के रूप में भौतिकी/गणित/सांख्यिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस या समान रूप से भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा गणित सहित होना चाहिए, एचएससी(10+2), लेवल पर गणित अनिवार्य होगा। एसएससी या एचएससी लेवल की परीक्षाओं में एक विषय के रूप में अंग्रेजी होना चाहिए।
आयु : 1.11.2013 को 18 से 25 वर्ष
ऐसे करें आवेदन : एनपीसीआईएल के निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवेदन करें। आवेदन और लिफाफे पर वैज्ञानिक सहायक (वृत्तिका प्राप्त प्रशिक्षु) हेतु आवेदन लिखा होना चाहिए। आवेदन के साथ शैक्षिक अर्हता और अंक पत्र, जन्मतिथि तथा अजा/अजजा/अपिव प्रमाण पत्रों, लागू अनुसार की स्वसत्यापित प्रतियां लगाएं। सभी तरीके से पूर्ण आवेदन साधारण डाक से उपप्रबंधक (एचआर भर्ती), तारापुर महाराष्ट्र स्थल, तारापुर परमाणु विद्युत केंद्र 1-4 डाक टीएपीपी, वाया बोईसर(प. रेलवे), तहसील पालघर, जिला ठाणे, महाराष्ट्र पिन 401504 के पास भेजें।
चयन : लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर
अंतिम तिथि : 12 फरवरी, 2014
http://www.npcil.nic.in/
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.