पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोर्स रिव्यूः कई फील्ड की नौकरियों के लिए एक कोर्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजुअल कम्युनिकेशन प्रोग्राम को विजकॉम कहा जाता है। बीएससी इन विजुअल कम्युनिकेशन की डिग्री न केवल आपकी रचनात्मकता को प्लेटफॉर्म देगी, बल्कि एक कोर्स के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों की नौकरियों के लिए भी रास्ते खोल देगी।
एडवरटाइजिंग, फिल्म, जर्नलिज्म, एनिमेशन, इंडस्ट्रियल डिजाइन और संबंधित क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स एक अच्छा विकल्प है। बीएससी इन विजुअल कम्युनिकेशन की डिग्री न केवल आपकी रचनात्मकता को ह्रश्वलेटफॉर्म देगी, बल्कि पसंदीदा कॅरिअर बनाने में भी आपकी मदद करेगी। देश में डिजाइनर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स की कमी भी इस क्षेत्र को नौकरी के ठोस फील्ड के रूप में स्थापित करती है। विशेषज्ञों का कहना है देश में 10 से 20,000 डिजाइनर्स की जरूरत है, लेकिन हर साल मात्र 1,000 ही प्रशिक्षित हो पाते हैं।
क्या है विजुअल कम्युनिकेशन
विजुअल कम्युनिकेशन प्रोग्राम को विजकॉम कहा जाता है। यह कोर्स क्रिएटिव फील्ड (जिसमें लेखन, एडिटिंग, फोटोग्राफी, फिल्म, एनिमेशन, डिजाइन और मीडिया के अन्य पहलू शामिल हैं) का एक्सपोजर देता है। मल्टीमीडिया, एडवरटाइजिंग, टेलिविजन और ग्राफिक डिजाइनिंग को शामिल करता यह कोर्स कम्युनिकेशन और डिजाइनिंग फील्ड में आपको कई कदम आगे बढ़ा देगा।
कहां पढें -
एमिटी यूनिवर्सिटी, दिल्ली, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, चेन्नई, अन्नामलाई यूनिवर्सिटी, लोयोला कॉलेज, चेन्नई, सेंट जोसफ कॉलेज, बेंगलुरु।
प्रवेश कैसे करें -
कसी भी स्ट्रीम से 12वीं कक्षा पास करने के बाद आप इस कोर्स के योग्य हैं। ज्यादातर कॉलेज इसके लिए प्रवेश परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन आयोजित करते हैं।
क्या पढ़ना होगा -
यह कोर्स ह्यूमन कम्युनिकेशन, डवलपमेंट कम्युनिकेशन, मीडिया कल्चर और सोसायटी को सैद्धांतिक रूप से समझने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही एडवरटाइजिंग, फोटोग्राफी, टेलिविजन प्रॉडक्शन, फिल्म और कम्प्यूटर ग्राफिक्स की प्रैक्टिकल नॉलेज भी यह उपलब्ध करवाता है। कॉमर्शियल, आर्ट या ग्राफिक डिजाइनिंग पर मुख्य रूप से फोकस करने वाले विजकॉम के पाठ्यक्रम में मीडिया से जुड़े अन्य कई विषय भी शामिल हैं। लेखन, पत्रकारिता, फोटोग्राफी, आर्ट एप्रिसिएशन, स्क्रिप्ट राइटिंग, ड्रॉइंग, मीडिया रिसर्च, कम्प्यूटर ग्राफिक और कुछ मात्रा में एनिमेशन व आर्किटेक्चर का पुट भी इस कोर्स में मौजूद है। सभी क्रिएटिव फील्ड की समझ विकसित करने में भी यह कोर्स मदद करेगा।
स्पेशलाइजेशन -
स्पेशलाइजेशन निश्चित तौर पर कॅरिअर ग्रोथ में आपकी मदद करेगा। मीडिया मैनेजमेंट, इंटरनेशनल मीडिया, टेलिविजन प्रोडक्शन, विजुअल डिजाइन, रेडियो प्रोग्रामिंग, मीडिया ट्रेंड्स और मास मीडिया के अन्य पहलू विजकॉम में एमएससी के तहत पढ़े जा सकते हैं।
खासियत -
विजकॉम का करिकुलम आपको कई फील्ड्स से परिचित करवाता है, इसलिए अवसरों की संख्या बढ़ जाती है। कोर्स खत्म होने पर मीडिया हाउस, डिजाइन कंपनियों में इंटर्नशिप काम का तजुर्बा देती है।