पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लर्निगः 5 सबक - स्टीव जॉब्स के जीवन से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1 - आप सबकुछ अकेले नहीं कर सकते

आप अपने कॅरिअर में सबकुछ अकेले नहीं कर सकते। कम से कम तब तो बिल्कुल नहीं, जब आप अपने काम को बड़े स्तर पर सफल होते हुए देखना चाहते हैं। आपको लोगों की जरूरत होती है। वे प्रतिभाशाली होने चाहिए। वे प्रेरित होने चाहिए।

2 - खुद को ग्राहक की जगह पर रखिए

जिस उत्पाद की कभी कल्पना भी नहीं की गई, पहली बार उसे देखने पर भी उससे परिचित महसूस कराना, ऐसी सजृनशीलता स्टीव के ही वश की बात थी। इसकी वजह नए उत्पाद की कल्पना के दौरान उनके केंद्र में ग्राहक का होना था।

3 - बेस्ट होना अच्छा है, अति विशिष्ट होना नहीं

अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ होना अच्छा है, लेकिन इतना अलग या विशिष्ट भी न हों कि दुनिया का बड़ा हिस्सा आपकी कुशलता को अनुभव ही न कर पाए।

4 - मूर्खो को अपने आसपास बर्दाश्त मत कीजिए

यह सच है कि आप कभी परफेक्ट नहीं हो सकते, स्टीव भी नहीं थे। लेकिन वे मानते थे कि मूर्ख आपके भीतर से ऊर्जा को सोख लेते हैं। स्टीव पूरी जिंदगी एक बोजो डिटैक्टर रहे। वे बेवकूफों को बहुत जल्दी पहचान लेते थे और उन्हें अपनी कंपनियों में फलने फूलने नहीं देते थे।

5 - अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें

स्टीव के जीवन के महत्वपूर्ण सबकों में से एक यह है कि अपनी सेहत को कभी भी हल्के रूप में न लें, खासतौर पर जब डॉक्टर आपको गंभीरता से चेतावनी दे रहे हों। काम जैसी आक्रामकता स्टीव ने अपने इलाज में दिखाई होती तो संभवतया आज वे जीवित होते।
(फोर्ब्स डॉट कॉम)