महंगी फीस के सामने अच्छी पढ़ाई का सपना दम तोड़ सकता है, लेकिन निराश न हों, रास्ते यहां भी हैं। एजुकेशन लोन इसमें आपकी मदद कर सकता है।
Q: मेरी रुचि एक काफी महंगे कोर्स में है?
समाधान : नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (एनबीएफसी) इसका विकल्प हैं क्योंकि वे अधिकतम लोन अमाउंट प्रस्तावित करती हैं, लेकिन साथ ही अधिकतम याज चुकाने के लिए भी तैयार रहें। अपनी मार्कशीट और क्रेडिट प्रोफाइल पर आप कुछ मोलभाव कर सकते हैं। यदि आप विदेशी कॉलेजों के एप्लीकेशन फॉर्म के लिए जरूरी ‘प्रूफ ऑफ फंड्स’ नहीं जुटा पाएं तो उस स्थिति में भी एनबीएफसी एक अच्छा विकल्प है। एनबीएफसी के द्वारा दिया गया प्री लोन सैंशन लेटर इस समस्या का समाधान कर देता है।
Q: मेरे मातापिता और मेरे पास जमानत के लिए कोलेटरल नहीं है?
समाधान : इस स्थिति में ऐसा कोर्स चुनें जिसकी लागत 88.5 लाख रुपए से अधिक न हो। पिलक सेक्टर बैंक जो बाजार में निनतम याज दरों पर लोन उपलध करवा रहे हों से 7.5 लाख रुपए से कम का लोन लें। यहां आपको सिर्फ थर्ड पार्टी की गारंटी देनी होगी। बची हुई फीस के लिए पार्ट टाइम नौकरी का विकल्प अपना सकते हैं। अगर आपके परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रुपए से कम है तो आप फुल इंटरेस्ट सिसडी के योग्य हैं।
Q: मेरा एडमिशन आईआईटी/हार्वर्ड में हो गया है, लेकिन फीस मुझे चिंतित कर रही है?
समाधान : उधार देने वाले संस्थानों के लिए आप सबसे कम रिस्की कस्टमर है। ऐसे में बैंक और एनबीएफसी आपको बड़ा लोन कम याज दर में देने के लिए तैयार होंगे। इसलिए फिक्र न करें। अगर बैंक की 515 प्रतिशत मार्जिन मनी आपकी फिक्र का विषय है तो वे एनबीएफसी खोजें जो आपको 100 प्रतिशत लोन कवरेज दें।
Q: मैं वोकेशनल पढ़ाई के लिए लोन लेना चाहता हूं?
समाधान : पिलक सेक्टर बैंक ऐसे कोर्सेज के लिए अलग से लोन देते हैं, लेकिन याज दरें समान होती हैं। ध्यान रखें, यह कोर्स तीन साल से ज्यादा का न हो और सरकार या फिर नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉपरेरेशन/स्टेट स्किल कॉपरेरेशन के सहयोग से संचालित निकाय द्वारा चलाया जा रहा हो। छोटे कोर्सेज के लिए लोन की राशि 50,000 रुपए है और बड़े कोर्सेज के लिए 1 लाख रुपए है। पुर्नभुगतान अवधि 2 से 7 साल है।