पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदलाव अच्छे हैं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर का अच्छा और सुंदर इंटीरियर किसको नहीं पसंद! लेकिन अक्सर बड़े ख़र्च के बारे में सोचकर हम रुक जाते हैं। हालांकि यह ज़रूरी नहीं कि ढेर सारा पैसा ख़र्च कर ही घर को अलग और नया दिखाया जा सके। इसके लिए छोटे बदलाव भी काफ़ी हैं, जो कम ख़र्च पर आसानी से हो सकते हैं।
जानिए ऐसे ही कुछ तरीक़े...
बिन मेल भी मिलेंगे

आमतौर पर एक तरह की डिज़ायन के सामानों को लोग वरीयता देते हैं। इसलिए चादर, तकिए के गिलाफ़, सोफ़े के कवर या कुशंस, गद्दे के खोल जैसी चीज़ों को एक ही डिज़ायन या पैैटर्न में ख़रीद लेते हैं। अगर आपने भी अब तक घर में यही नियम अपनाया था, तो अब बदलकर देखें। सभी में अलग पैटर्न या मिक्स पैटर्न का प्रयोग कमरे को नई ताज़गी देगा। इसमें रेखाएं, गोल पैटर्न, आदिवासी कला, क्रॉस, फूलों के प्रिंट, ज्यामितीय पैटर्न या अन्य डिज़ायनर शैली को लेकर प्रयोग किए जा सकते हैं।

ज़रूरी नहीं एक-से रंग
घर की विभिन्न वस्तुओं जैसे पर्दे, कुशंस, सोफ़े के कवर, दीवार, दरवाज़े आिद के रंगों में भी प्रयोग कर सकते हैं। बदलते मौसम के अनुसार रंगों में ये बदलाव अच्छे लगेंगे। अभी हल्के जैसे कि आसमानी, गुलाबी, हरे या फ्लोरल रंगों का चलन है, ये आपके आसपास के वातावरण को ख़ुशनुमा बनाते हैं।

नज़र कहीं टिके ज़रूर
विशेषज्ञ बताते हैं कि घर में एक ऐसी जगह ज़रूर होनी चाहिए, जहां नज़र टिके। इसे कमरे का ‘फोकल पॉइंट’ कहा जाता है। अगर अब तक आपके लिविंग रूम में यह जगह नहीं है, तो इसे आसानी से बना सकते हैं। हालांकि दीवार पर कोई बड़ी-सी फोटो या पेंटिंग लगाकर, कमरे में मूर्ति, दीवार पर थ्री डी व्यू बनवाकर या झूमर लगाकर फोकल पॉइंट बनाना सामान्य है। लेकिन इससे भी इतर एक आइडिया है- डिजायनर कालीन और रनर्स का। इनके मेल से हर कमरे का एक ख़ूबसूरत फर्श फोकल पॉइंट बनाया जा सकता है।

पर्दों से ऊंचाई का अहसास
आपके कमरे की ऊंचाई कम है और दरवाज़े व खिड़कियां ऊंची लगती हैं, तो इन्हें पर्दों के ज़रिए ठीक किया जा सकता है। पर्दों को खिड़कियों और दरवाज़ों की ऊंचाई से भी ऊपर पैलमेट में लगाएं। यह प्रयोग कमरे की ऊंचाई का अहसास कराएगा।
खबरें और भी हैं...