तोहफ़े प्यार और सम्मान जताने का का बहुत अच्छा माध्यम हैं। मदर्स-डे पर एक प्यारा-सा तोहफ़ा आपकी ये भावनाएं मां तक पहुंचा सकता है। कुछ ऑनलाइन विकल्पों पर ग़ौर करें..
Paytm.com
रीचार्ज कराएं कूपन पाएं-
यदि आप मां से दूर रहते हैं, तो उन्हें टॉकटाइम भी गि़फ्ट कर सकते हैं, ताकि मां आपसे ढेर सारी बातें कर सकें। ई-रीचार्ज करने के लिए आपको paytm.com साइट पर जाकर एक अकाउंट खोलना होगा। फिर कभी भी इस अकाउंट के जरिए किसी भी कम्पनी की
सिम रीचार्ज कर सकते हैं। यहां हर एक रीचार्ज पर डिस्काउंट कूपन भी उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल आप अन्य चीजों की शॉपिंग या बाहर खाने के लिए कर सकते हैं।
flipkart.com
क़िताबों और गैजेट्स की दुनिया-
मां को पढ़ने, मूवी देखने, गाने सुनने या नए-नए गैजेट्स इस्तेमाल करने का शौक़ है, तो flipkart.com सही गि़फ्ट चुनने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा इस साइट पर अनेक कम्पनियों के कपड़े, बैग्स, फुटवेयर और घड़ियां भी उपलब्ध हैं।
jabong.com
भारी छूट का मौक़ा -
पारम्परिक और वेस्टर्न, दोनों तरह के लिबास की अच्छी-ख़ासी वैरायटी उपलब्ध हैं यहां। कपड़ों के अलावा फुटवेयर्स, एक्सेसरीज, बैग्स, सौंदर्य प्रसाधन सबकुछ मिल जाएगा, वह भी छूट के कई ऑफर्स के साथ। यदि चाहें तो यहां उपलब्ध विभिन्न ब्राडंस, क़ीमत या चीजों को आधार बनाकर भी शॉपिंग कर सकते हैं।
yellofashion.in
साड़ियों का ई-संसार-
मां को साड़ियां बहुत भाती हैं, तो आप उसे एक अच्छी-सी साड़ी भी गि़फ्ट कर सकते हैं। yellowfashion.in वेबसाइट पर वाजिब दामों पर कॉटन, सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन आदि साड़ियों के आकर्षक विकल्प मौजूद हैं। साड़ियों के साथ-साथ आप सलवार-कुर्ता, लहंगा और क्लच भी खरीद सकते हैं।