पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रभावी अदाकारा हैं करीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुनीत मल्होत्रा ने करीना कपूर खान के साथ गोरी तेरे प्यार में बनाई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने करीना में एक अच्छी अभिनेत्री, बेहतरीन दोस्त और कॉन्फीडेंट वुमन को देखा। करीना के व्यक्तित्व के बारे में वे बता रहे हैं।

मैं जब 19 साल का रहा होऊंगा, तब मैंने पहली बार करीना कपूर को एक्ट करते देखा था। यह मेरे मेंटर करण जौहर के निर्देशन की फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ (2011) थी। इसके ज़रिए मैंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करिअर शुरू किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख़ खान, काजोल, ऋतिक रोशन जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच करीना की मौजदूगी मुझे बड़ी प्रभावी और आकर्षक लगती थी। उसी फिल्म के साथ क़रीना से मेरा पहला परिचय हुआ था। चूंकि मैं असिस्टेंट डायरेक्टर था तो सीन पिक्चराइज होने से पहले और बाद तक मैं एक असिस्टेंट के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाता था, इसलिए तब करीना के साथ ज्यादा खुल नहीं सका था। फिर मैंने ‘गोरी तेरे प्यार में’ बनाई, जिसकी हीरोइन करीना को लिया। इसके दौरान हमारी अच्छी ट्यूनिंग हो गई है।

करीना एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट होने के साथ बड़ी को-ऑपेरिटव हैं। आत्मविश्वास से भरपूर हैं और पूरी शिद्दत से काम करती हैं। एक बड़े परिवार से आने और टॉप एक्ट्रेस होने के बावजूद वे हर लिहाज से डाउन टु अर्थ हैं। एक ही शहर में रहते हैं तो करीना और मैं अक्सर मिलते रहते हैं। गप्पें लड़ाने के साथ ही अपनी फिल्म की शूटिंग के दिनों की याद ताज़ा कर लेते हैं। भविष्य में जब भी उनके लायक़ कोई स्क्रिप्ट होगी तो मैं बेधड़क उनके पास जाऊंगा।

* इलियाना डिक्रूज की यशराज में एंट्री

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज़ ने पिछली रिलीज़ ‘मैं तेरा हीरो’ के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की थी। अचानक यशराज फिल्म्स की ‘फ़ैन’ में शाहरुख खान के अपोज़िट साइन किए जाने से वे डिमांड में आ गई हैं। एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, इलियाना को यशराज फिल्म्स ने सिर्फ ‘फ़ैन’ के लिए नहीं, बल्कि थ्री-फिल्म कांट्रैक्ट के अंतर्गत दो अन्य फिल्मों के लिए साइन किया है। एक अन्य सूत्र के अनुसार, ‘फ़ैन’ में भले ही इलियाना, शाहरुख के अपोजिट हैं पर उनका रोल काफी छोटा है। शाहरुख इसमें एक फ़ैन और उसके आइडल का डबल रोल करने वाले हैं।