राजगीर-हावड़ा पैसेंजर में डाका
भागलपुर - भागलपुर-कहलगांव रेलखंड के लैलख स्टेशन के समीप हथियारबंद लुटेरों ने डाउन राजगीर-हावड़ा फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में लूटपाट की है। लुटेरों ने बुधवार की आधी रात करीब डेढ़ बजे इस घटना को अंजाम दिया है। लूट का विरोध कर रहे यात्रियों के साथ बदमाशों ने मारपीट की है। आरपीएसएफ जवान जगदीश शर्मा व उनकी पत्नी सहित करीब दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए। महिला यात्रियों के साथ बदसलूकी करने पर अन्य यात्री आक्रोशित हो गए और एकजुट होकर लुटेरों का मुकाबला किया, जिससे घबरा कर लुटेरे फायरिंग कर उतर गये।