पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक दुष्कर्म के बाद घर को भी जला दिया

सामूहिक दुष्कर्म के बाद घर को भी जला दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - भागलपुर
कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवकुमारी पहाड़ गांव की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और घर में आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोप अपने घर के पूरब स्थित निवासी अर्जुन रजक और उसके एक साथी पर लगाया है। पीडि़ता ने गुरुवार को एसएसपी राजेश कुमार के जनता दरबार में आरोपी के खिलाफ शिकायत की।