पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई के डर से भागे १७ छात्र वापस लौटे

पढ़ाई के डर से भागे १७ छात्र वापस लौटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर - शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर शीतला मंदिर के समीप न्यू ब्रिलियंट रेसिडेंसियल स्कूल की खिड़की से कूद कर गुरुवार आधी रात को भागे १७ छात्र ठीक १७ घंटे बाद शुक्रवार शाम वापस लौट आए हंै।
पुलिस ने बताया कि ये सभी छात्र पढ़ाई में सख्ती होने पर डर से भागे थे। सभी छात्रों ने कहलगांव रेलवे स्टेशन पर दिन भर समय बिताया। तिलकामांझी थाने में सिटी डीएसपी वीणा कुमारी ने छात्रों से पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।