कहलगांव में ठेकेदार की ले ली जान
भागलपुर - कहलगांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के मुरकटिया चौक के समीप आम के बागीचे में गुरुवार को एक ठेकेदार अटल बिहारी मिश्र की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चाकू घोंपा गया है।
हत्यारों ने हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब सुबह घना कोहरा था। प्रशस्तडीह ((घोघा)) गांव का रहने वाला अटल मदर इंडिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी में सहायक ठेकेदार था। कंपनी का जिले भर में पुल-पुलिया निर्माण करने का काम करती है। वर्तमान में मृतक अपने परिवार के साथ पैठानपुरा मोहल्ले स्थित अजय सिंह के घर में किराये पर रहता था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर खोजी कुत्ता के साथ गहन छानबीन की है।