पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विध्वंसकारियों के निशाने पर एनटीपीसी

विध्वंसकारियों के निशाने पर एनटीपीसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - भागलपुर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विध्वंसकारियों के गड़बड़ी फैलाने की संभावना को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिले के कहलगांव स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में सुरक्षा एजेंसी को हाई अलर्ट कर दिया गया है। प्लांट के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परियोजना के सभी मुख्य कार्यस्थल और अवासीय परिसर की सुरक्षा बढ़ायी गयी है। इस दौरान सभी मुख्य प्रवेश गेटों और संवेदनशील स्थलों पर तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस विद्युत परियोजना में कार्यरत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, प्राईवेट सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय पुलिस मिलकर संपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कारगर बनाने में लगी हुई है। आतंकवादी एक तरफ जहां ट्रेन व राज्य के प्रमुख ठिकानों को अपना निशाना बना सकते हैं तो वहीं नक्सली काला दिवस मनाने के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों के थानों पर हमला कर हथियार लूटने की योजना पर अमल कर सकते हैं। खुफिया विभाग ने इन बातों का खुलासा अपनी रिपोर्ट में भी की है।