पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एरिया कमांडर समेत दो नक्सली पकड़े गये

एरिया कमांडर समेत दो नक्सली पकड़े गये

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - छपरा
परसा थाना पुलिस ने बुधवार की रात दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान दो कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया। नक्सलियों के पास से 80 हजार नकदी, एक बैग नक्सली साहित्य व मोबाइल बरामद किया गया है।
एक नक्सली चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों से भगवान बाजार थाना में आईबी, एसटीआरएफ, स्पेशल ब्रांच के साथ मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, शिवहर और वैशाली की पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार नक्सली वैशाली जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा निवासी धीरज कुमार उर्फ राजा एवं उसका दायां हाथ वैशाली के लालगंज निवासी सुभाष गुप्ता उर्फ चंदन बताया जाता है। नक्सली धीरज कुमार उर्फ राजा छपरा सीवान गोपालगंज के एरिया जोनर कमांडर के रूप में नक्सलियों के साथ काम करता था।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान एरिया कमांडर धीरज ने यह स्वीकार किया है कि लेवी की रकम वसूल करने के दौरान व पकड़ा गया।



नक्सलियों से पूछताछ में मिले कई सुराग