पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मसौढ़ी में गैस किल्लत के खिलाफ फूटा गुस्सा

मसौढ़ी में गैस किल्लत के खिलाफ फूटा गुस्सा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मसौढ़ी
घरेलू गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ता गुरुवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने चार घंटे तक मसौढ़ी-पाली पथ जाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया। जिससे यातायात पूरी चरमरा गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
उपभोक्ताओं का आरोप था कि प्रशासन ने गुरुवार को गैस वितरण का आश्वासन दिया था। दोपहर के 12 बज गए है, लेकिन गैस का वितरण नहीं किया गया है। चार घंटे तक प्रदर्शन और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को न तो प्रशासन शांत कराने आई और न जाम खुलवाने। उपभोक्ताओं ने कहा कि एसडीओ चंदशेखर सिंह को बुलाने की मांग की। लेकिन प्रशासन में कोई हलचल न देखकर थक कर उपभोक्ता अपने-अपने घर को चले गए।
होम डिलेवरी की मांग
उपभोक्ताओं ने कहा कि दो दिन पहले भी जाम लगा था। तब एसीडीओ ने कहा था कि गुरुवार को गैस का वितरण और होम डिलेवरी भी दी जाएगी। लेकिन न तो गुरुवार को गैस का वितरण किया गया और न ही होम डिलेवरी शुरू की गई।




आज से होम डिलेवरी

॥शुक्रवार से होम डिलेवरी शुरू हो जाएगी। अब प्रत्येक दिन 468 गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। प्लांट ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।\\\"\\\"

भास्कर कुमार, संचालक, परम गैस एजेंसी

गैस की किल्लत से परेशान लोगों ने गुरुवार को गोदाम के पास मसौढ़ी-पाली मार्ग को लोगों ने चार घंटों तक जाम किया।

उपभोक्ता एसडीओ को बुलाने की कर रहे थे मांग

तीन महीने से गैस नहीं

उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से रसोई गैस नहीं मिला है। उनका कहना है हर बार यहां आते हैं और सुबह से शाम हो जाती है फिर भी गैस नहीं मिलता है। कई बार सड़क जाम और प्रदर्शन कर चुके हैं। न तो प्रशासन की सुध ले रहा है और न ही एजेंसी। वहीं एजेंसी संचालक भास्कर कुमार ने बताया कि प्लांट से गैस की कम सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में वितरण का संभव नहीं है। उपभोक्ता ज्यादा और गैस कम। जल्द ही गैस की किल्लत को दूर किया जाएगा।

परेशानी - चार घंटे तक ग्रामीणों ने किया हंगामा