पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआरपीएफ का दो जवान जख्मी चार नक्सलियों को लगी गोली, जंगल में घिरा है हथियारबंद नक्सली दस्ता

- सीआरपीएफ का दो जवान जख्मी- चार नक्सलियों को लगी गोली,- जंगल में घिरा है हथियारबंद नक्सली दस्ता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गया/औरंगाबाद।

नक्सलियों और सशस्त्र बलों के बीच गुरूवार को मुठभेड़ हो रही है। दोपहर 12 बजे से शुरू गोलीबारी देर रात तक रह-रह कर हो रही है। सशस्त्र बलों ने गया-औरंगाबाद की सीमा पर लेंगुराही के जंगल में हथियारबंद नक्सली दस्ते को घेर रखा है। इस मुठभेड़ में दो सीआरपीएफ जवान घायल हुए हंै। चार नक्सलियों को भी गोली लगी है। इस जंगल में करीब एक सौ हथियारबंद नक्सलियों के छिपे होने की संभावना है। मुठभेड़ शुक्रवार तक चल सकती है। सशस्त्र बलों ने नक्सली दस्ते के भागने के रास्ते को सील कर रखा है। रात में नाईट विजन डिभाईस का इस्तेमाल अर्द्धसैनिक बलों द्वारा किया जा रहा है। संभव है शुक्रवार को कुहासा छंटने के बाद अर्द्धसैनिक बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन में हेलीकाप्टर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हथियारबंद नक्सली दस्ते की सूचना पर बुधवार की देर रात से घेराबंदी शुरू की गई थी। इस ऑपरेशन में गया-औरंगाबाद की पुलिस के अलावा बिहार एसटीएफ, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और औरंगाबाद में तैनात सीआरपीएफ की 153 बटालियन के जवानों व अधिकारियों को शामिल किया गया है। जंगल के अंदर घेराबंदी जैसे-जैसे सिकुड़ रही थी कि सशस्त्र नक्सलियों ने एक मोरचा पर बढ़ रहे 153 बटालियन के सीआरपीएफ जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इधर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान अरविन्द कुमार चैधरी ((मुजफ्फरपुर निवासी)) गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया। सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल जेवियस ((तमिलनाडू निवासी)) को पैर में गोली लगी है। इन्हें हेलिकॉप्टर से तत्काल रांची अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल, गया के चिकित्सकों द्वारा गया हवाई अड्डा पर किया गया।