जेएन बने एनएसजी के नए महानिदेशक
नयी दिल्ली - असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक जे एन चौधरी को देश के आतंकवाद रोधी संघीय सुरक्षा बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ((एनएसजी)) के महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। गुरुवार को यह जानकारी गृहमंत्रालय ने दी।
वर्ष 1978 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी चौधरी ‘ब्लैक कैट’ कमांडोज बल का नेतृत्व करेंगे जो आतंकवादरोधी मुहिम, अपहरणरोधी मुहिम और अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए तैनात होते हैं। चौधरी अगले साल मई तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।