- Hindi News
- आईएम और सिमी के आतंकियों के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस
आईएम और सिमी के आतंकियों के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस
भोपाल - इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी अबु फैजल के साथ खंडवा जेल से फरार हुए पांच अन्य आतंकियों के खिलाफ इंटरपोल ने ऑरेंज नोटिस जारी कर दिया है। ये आतंकी १ अक्टूबर को खंडवा जेल से फरार हुए थे। 23 दिसंबर को अबु फैजल पकड़ा गया। उसके साथी आतंकियों की आखिरी लोकेशन ओडि़शा में पता चली थी। मध्यप्रदेश सीआईडी ने सीबीआई, एनसीबी और इंटरपोल को खत लिखा था। इसमें मांग की गई थी कि आतंकी एजाजुद्दीन, गुड्डू उर्फ मेहबूब, असलम, जाकिर और अमजद की गिरफ्तारी के लिए ऑरेंज नोटिस जारी किया जाए। मप्र एटीएस ने 23 दिसंबर को सेंधवा से अबु फैजल को उसके दो साथियों इरफान नागौरी और खालिद अहमद के साथ एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
अबु फैजल समेत 12 आतंकी 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं।