ऐसा दिखेगा महाफ्लाईओवर
किलोमीटर लंबाई जेडी वीमेंस कॉलेज से जगदेव पथ तक
राजा बाजार में फ्लाईओवर बन रहा है। पिलर तैयार हो गया। फ्लाईओवर पूरा हो जाए तो इलाके की शक्ल बदलेगी ही, जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। फिर सचमुच यह इलाका बाजारों का राजा होगा...।
((फ्लाईओवर के लिए अभी तक सिर्फ पिलर का ही काम हुआ है। हमारे इलस्ट्रेटर ने फ्लाईओवर बनाकर यह दिखाना चाहा है कि निर्माण पूरा होने के बाद इलाके की शक्ल कैसी होगी।))
कंटेंट - इंद्रभूषण, इलस्ट्रेशन - गौतम चक्रवर्ती
चार लाख आबादी को फायदा
फ्लाईओवर के लिए अभी सिर्फ पिलर डाला गया है
फ्लाईओवर से दानापुर, खगौल, दीघा और नहर के दोनों तरफ बसी करीब चार लाख की आबादी को राहत मिलेगी। दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल बनने के बाद उत्तर बिहार से पटना आनेवाली गाडिय़ों का दबाव झेलने में यह मददगार होगा।
ञ्च पहला चरण - जगदेव पथ की ओर से पारस हॉस्पिटल तक
ञ्च जिम्मेदारी : बिहार राज्य पुल निर्माण निगम
ञ्च निर्माण कंपनी : अहमदाबाद की रंजीत बिल्डकॉन ((४० फीसदी काम पूरा हो गया))
ञ्च खास : फ्लाईओवर के नीचे की सड़क की चौड़ाई कम नहीं होने दी जाएगी। शहर के अंदर आने-जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
जून तक काम पूरा होना है
करोड़ रुपए निर्माण पर खर्च