- Hindi News
- बेगूसराय में युवक का शव मिला, विरोध में जाम
बेगूसराय में युवक का शव मिला, विरोध में जाम
बेगूसराय - चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव में एसएच 55 के किनारे गड्ढे से शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया। युवक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी चंद्रदेव महतो के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की गई। गुस्साए लोगों ने एसएच 55 को जाम कर हंगामा किया।