मुजफ्फरपुर में दस बाल मजदूर मुक्त
मुजफ्फरपुर - रेल पुलिस व चाइल्ड लाईन संस्था के सहयोग से शुक्रवार शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन से दस बाल मजदूरों को मुक्त करा लिया गया। सभी बच्चे दिल्ली के बैग फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। मुक्त कराए गए बच्चों की जिला बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग की गई। देर शाम उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया। शनिवार सुबह सभी बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। सात बच्चे पूर्वी चंपारण एवं तीन मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं।