पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक का गुल्ला टूटा 12 घंटे रहा जाम

ट्रक का गुल्ला टूटा 12 घंटे रहा जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेर - गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक एनएच-30 पर ट्रक का गुल्ला टूट जाने से जाम लग गया। जिससे करीब 10 किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। 12 घंटे तक लगे जाम के बाद भी प्रशासन ने कोई पहल नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि दोस्तनगर, लोदीपुर, शेरपुर के समीप राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। ट्रक, ट्रैक्टर का फंसना आम बात है। देर रात दोस्तनगर व लोदीपुर के समीप सड़क के गड्ढे में ट्रक फंस गया और उसका गुल्ला टूट गया। दूसरे दिन 11 बजे पुलिस पहुंची, लेकिन यातायात को सुचारू नहीं कर पाई। इस दौरान कई और गाडिय़ां गड्ढ़े में फंस गई। ग्रामीणों ने मदद की और जाम खुल गया। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच पर सड़क कम गड्ढ़े ज्यादा है। जिससे आए दिन जाम की समस्या हो जाती है। रमेश ने बताया कि उसे दानापुर जाना था। लेकिन जाम के कारण दोपहर के 12 बज गए। अभी तक जाम नहीं खुला है। बाइक सवार सुरेश ने बताया कि घर से सुबह बिहटा के लिए निकला था। जाम ने दिन खराब कर दिया।