यहां तो पैरासिटामॉल भी नहीं मिलता...
भास्कर न्यूज - पटना सिटी
गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज को समुचित दवा व उपचार नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार की रात जमकर हंगामा किया। मरीज के परिजनों ने आरोप कि इस अस्पताल में पैरासिटामॉल जैसी मामूली दवा भी जरूरत के वक्त उपलब्ध नहीं होती।
बुधवार रात बारह बजे पुलिस ने एक बेहोश युवक को सड़क से उठा कर अस्पताल पहुंचाया था। उसे अस्पताल पहुंचाकर पुलिस वापस हो गई थी। युवक के पॉकेट से मिले एक पहचान पत्र में सोनू कुमार नाम लिखा था। युवक को स्लाइन लगाने की जरूरत थी। स्लाइन तो अस्पताल से मिल गया लेकिन आइवी सेट नहीं मिल पाया। थोड़ी देर बाद ही युवक के परिजन पहुंच गए। रात में इमरजेंसी डयूटी में तैनात डॉ. रामधनी यादव से उनकी झड़प हो गई। सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
बाजार से खरीद कर लाते हैं दवा
डॉ. यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसका बीपी बढऩे से बेहोश हो गया था। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में इमरजेंसीस्थ्य सेवा राम भरोसे है। इस ठंड में कोल्ड डायरिया के मरीजों को सेफट्राइजोन, सेफोटेक्सिम जैसी दवा भी नहीं मिलती है। दिन में तो मरीज डॉक्टर साहब की लिखी दवा बाजार से खरीद कर ले आते हैं। मुसीबत रात में होती है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि रात में हंगामा से बचने लिए ही डॉक्टर व कर्मचारी रात में ड्यूटी करने से घबराते हैं।
मानता हूं दवा की कमी है
॥अस्पताल में दवा के आवंटन के लिए राज्य स्वास्थ्य सेवा समिति से भी बात हुई है। कंपनी की ओर से दवा समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन एक सप्ताह के अंदर दवा की कमी दूर करेगी।\\\"\\\"
अवधेश कश्यप, अधीक्षक श्री गुरु गोविंद सिंह सिंह अस्पताल