पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंग्लस, टेलर व स्टैंड रोड में स्ट्रीट लाइट

मेंग्लस, टेलर व स्टैंड रोड में स्ट्रीट लाइट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
मेंग्लस रोड, टेलर रोड और स्टैंड रोड में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए स्थलों का चयन किया गया है। इन सड़कों पर ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत सरकार एनर्जी इफिसिएन्सी प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत 145 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
पहले नूतन राजधानी अंचल द्वारा 12 स्थलों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सूची भेजी गई थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है और तीन सड़कों पर 40 वाट के बदले 80 वाट का एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर आयुक्त ने गुरुवार को ब्रेडा, पटना के निदेशक को पत्र भेजा है।