- Hindi News
- आखिर फतुहा कब बनेगा पूर्ण अनुमंडलमुख्यमंत्री राबड़ी देवी व लालू प्रसाद ने फतुहा को अनुमंडल बनान
आखिर फतुहा कब बनेगा पूर्ण अनुमंडलमुख्यमंत्री राबड़ी देवी व लालू प्रसाद ने फतुहा को अनुमंडल बनाने की घोषणा 2005 में एक जनसभा में की थीपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व लालू प्रसाद ने फतुहा...
धर्मवीर प्रसाद - फतुहा
पूर्ण अनुमंडल कब बनेगा फतुहा। यह बात फतुहा-दनियावां व खुसरूपुर वासियों के जेहन में आज भी दौड़ रही है। सरकारें बदलीं लेकिन यहां के लोगों का सपना अब भी अधूरा है। हालांकि फतुहा, दनियावां व खुसरूपुर का अनुमंडल मुख्यालय पटना सिटी है। यहां के लोगों ने राजद के शासनकाल में पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग की थी।
2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व लालू प्रसाद ने फतुहा को अनुमंडल बनाने की घोषणा एक जनसभा में की थी। इस पर मंत्रीमंडल ने भी हामी भरी थी। लेकिन चुनावी बिगुल बजते ही आचार संहिता लग गई और पूरी तसवीर बदल गई। चुनाव के बाद सत्ता की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में थी। लेकिन फिर भी उन्होंने इस पर अमल नहीं किया। हालात यह है कि फतुहा दनियावां, खुसरूपुर के लोगों को पटना सिटी न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए आना-जाना पड़ता है। इससे दिनचर्या तो प्रभवित होती ही है साथ में परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
कई बार सौंपे ज्ञापन
अनुमंडल बनाओ जन संघर्ष समिति के संयोजक रविन्द्र किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में फतुहा को अनुमंडल बनाने के लिए भी डीएम ज्ञापन सौंपा गया। रविन्द्र ने बताया कि पिछले आठ सालों से समिति अनुमंडल बनाने की मांग कर रहे हैं।
॥फतुहा को अनुमंडल बनना चाहिए। पिछले आठ सालों से सरकार से फतुहा को अनुमंडल बनाने की मांग कर रहे हैं। कई बार विधानसभा में यह मुद्दा उठा चुका हूं। लेकिन अभी तक इस पहल नहीं की गई है।\\\"\\\"
डॉ. रामानंद यादव, विधायक, फतुहा
ग्रामीण पंचायत हैं फतुहा नगर पंचायत में
राजनीतिक दल व संगठन कर चुके हैं मांग
स्थानीय राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवी संगठनों ने कई बार मुख्यमंत्री की सभा में फतुहा को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। नगर राजद अध्यक्ष डॉ. दयानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से रूबरू होकर समस्या से अवगत कराया गया है। फतुहा को पूर्ण अनुमंडल दर्जा दिया जाए। रुकुनपुर पंचायत के मुखिया अनिता देवी, पीतांबरपुरा पंचायत के मुखिया मिथलेश कुमार, मोजीपुर पंचायत के मुखिया मिथलेश यादव ने कहा कि किसी भी योजना के लाभ के लिए लोगों को पटना सिटी जाना पड़ता है। वृद्ध व महिला और विकलांग को परेशानी होती है।
रजिस्ट्री व योजना का लाभ मिलने में परेशानी
फतुहा दनियावां, खुसरूपुर के लोगों को आए दिन जनगणना, राशन कार्ड, जमीन रजिस्ट्री, वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह व पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य कार्य के लिए पटना सिटी के चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अभी फतुहा नगर पंचायत है, नौ साल से आस लगाए बैठे हैं यहां के लोग
नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद लोगों में आस जगी थी की फतुहा अब अनुमंडल बनेगा। लेकिन फिर उनके सपनों पर ग्रहण लग गया। नौ साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई पहल नहीं की। यहां के लोगों को विश्वास है एक दिन नीतीश उनकी सुनेंगे। सीएम इस विश्वास पर थोड़े खड़े उतरे और फतुहा को पुलिस अनुमंडल बना दिया। लेकिन अब तक पूर्ण अनुमंडल नहीं बन पाया है।
उप स्वास्थ्य केन्द्र है
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है
उच्च विद्यालय
मध्य विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय
लाख आबादी है फतुहा व ग्रामीण क्षेत्रों की