पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर नजर

पटना में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर नजर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। गुरुवार से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के साथ ही तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है। वहीं पटना जंक्शन से लेकर हवाई अड्डा तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना समेत जिले के सभी थानेदारों को 27 जनवरी तक अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। यही नहीं जिले के सभी डीएसपी को सुरक्षा में की गई तलाशी अभियान को लेकर स्टेशन डायरी करने का आदेश दिया गया है।
राजधानी में स्थित मुख्य भवनों, स्मारकों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा को लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है। इसी के तहत पुलिस बम निरोधी दस्ता, डॉग स्क्वॉयड से लैस होकर पटना म्यूजियम गई। इस दौरान पुलिस ने म्यूजियम के चप्पे-चप्पे को खंगाल डाला। पुलिस महावीर मंदिर भी गई, वहां भी पुलिस ने आधे घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। पटना सिटी में गायघाट स्थित तख्त श्री हरिमंदिरजी में भी पुलिस पहुंची। वहां भी एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया।



पटना पुलिस पहली बार निकालेगी झांकी

इस वर्ष गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में एक इतिहास जुडऩे जा रहा है। पटना पुलिस पहली बार इस समारोह में अपनी झांकी निकालेगी। इस झांकी का थीम है साइंटिफिक जांच, ट्रैफिक व डायल 100। झांकी में ही क्विक मोबाइल, डॉग स्क्वॉयड, एफएसएल, बम स्क्वॉयड समेत पुलिसिया जांच के कई बिंदुओं को दर्शाया जाएगा। इसे बनाने के लिए पटना ग्रामीण एसपी बीएन झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। झांकी बननी शुरू हो गई है। लगभग पटना पुलिस के 100 जवान झांकी को बनाने में जुटे है।

क्विक मोबाइल का मार्च

क्विक मोबाइल की टीम ने अशोक राजपथ पर फ्लैग मार्च किया। टीम अशोक राजपथ से होते हुए महेंद्रू की ओर गई। वहां से बारी पथ होते हुए मुसल्लहपुर, रमना रोड कदमकुआं, स्टेशन गोलंबर, जीपीओ, आर ब्लॉक तक मार्च किया।

जंक्शन पर दो मेटल डिटेक्टर : पटना जंक्शन के पूछताछ केंद्र के पास दो मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। ट्रेन में सुरक्षा बढ़ा दी है। राजेंद्रनगर, दानापुर, पटना साहिब, गया, समेत जिले के सभी स्टेशनों पर जवानों की तैनाती की गई है।

एयरपोर्ट पर हो रही है सघन जांच: पटना हवाई अड्डा के दोनों गेट पर जवानों की तैनाती की गई है। यात्रियों व सामानों की सघन जांच हो रही है।

होटलों में तलाशी अभियान: देर रात सिटी एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में होटल सम्राट, होटल बॉब, होटल सिटी सेंटर समेत होटल गली, जमाल रोड, फ्रेजर रोड स्थित आठ-दस होटलों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें कुछ होटलों में बिना पहचान-पत्र के ही यात्री ठहरे मिले। पुलिस अब इन होटल संचालकों पर कार्रवाई करेगी।

रिहर्सल आयोजन फ्लॉप

पटना सिटी - अनुमंडल प्रशासन के द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 जनवरी को होना है। इसमें भाग लेने वाले स्कूल-कॉलेज के छात्रों का रिहर्सल गुरुवार को पन्नालाल यादव मुक्ताकाश में होना था। मगर इसमें भाग लेने के लिए दो स्कूल किड्स एंड किड्स व लिटिल फ्लावर के ही छात्र पहुंच सके। आयोजन स्थल पर प्रशासन की ओर से कोई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद नहीं थे। आयोजन समिति के सदस्य संजीव यादव, सरोज जायसवाल, विनोद किसलय व आलोक चोपड़ा ही मौजूद थे। कुछ देर बाद ये सब भी यहां से चल दिए।

राजपथ की झांकी में बिहार नहीं

पटना - इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में राजपथ पर बिहार की झांकी नहीं दिखेगी। बिहार सरकार ने तीन झांकी का थीम रक्षा मंत्रालय को भेजा था। इन थीमों में ‘शेरशाह एक महान प्रशासक’, ‘बिक्रमशिला’ और ‘गुरुगोविंद सिंह’ शामिल था। दो बैठकों के बाद भी स्क्रिनिंग कमेटी द्वारा बिहार की थीम का चयन नहीं किया गया।

इन थीम पर झांकियां

ञ्च पर्यटन निदेशालय : तख्त श्री हरिमंदिर गुरुद्वारा

ञ्च सूचना एवं जन संपर्क विभाग : न्याय के साथ समावेशी विकास

ञ्च मत्स्य निदेशालय : बिहार के विकास में नीली क्रांति की भूमिका

ञ्च पंचायती राज विभाग : पंचायत सरकार भवन

ञ्च जीविका : महिला सशक्तिकरण या स्किलिंग बिहार

ञ्च कृषि निदेशालय : फूलों की संरक्षित खेती - आय का स्रोत

ञ्च राज्य स्वास्थ्य समिति : दस का दम- स्वस्थ रहेंगे हम

ञ्च कला, संस्कृति एवं युवा विभाग : तेल्हारा उत्खनन

ञ्च बिहार महादलित विकास मिशन : कौशल विकास एवं शिक्षा के माध्यम से महादलित समुदाय का सशक्तिकरण

ञ्च बिहार शिक्षा परियोजना : छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के निशक्तबालक-बालिकाओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण व जीवन उपयोगी शिक्षा एवं समायोजन का प्रस्ताव

ञ्च ऊर्जा विभाग : रोशन बिहार - विकसित बिहार

ञ्च पथ निर्माण विभाग : रोड एंबुलेंस

गणतंत्र दिवस को लेकर पटना सग्रंहालय के चप्पे-चप्पे की जांच करते सुरक्षाकर्मी। फोटो: भास्कर

सतर्कता - पटना एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई चौकसी, पटना म्यूजियम, गुरुद्वारा और महावीर मंदिर में चला तलाशी अभियान

पटना सदर : 167

फुलवारी : 74

संपतचक : 21

खुसरूपुर : 26

फतुहा : 25

दनियावां : 29

मसौढ़ी : 131

पुनपुन : 102

धनरुआ : 113

पालीगंज : 118

बिक्रम : 39

दुलहिनबाजार: 33

बाढ़ : 46

बख्तियारपुर : 40

मोकामा : 16

घोषवरी : 13

पंडारक : 30

अथमलगोला : 19

बेलछी : 33

दानापुर : 61

बिहटा : 95

मनेर : 53

नौबतपुर : 52

इत महादलित टोले में होगा राजकीय समारोह