पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इन वीरान पार्कों में कोई क्या सुकून पाएगा...

इन वीरान पार्कों में कोई क्या सुकून पाएगा...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंद केसरी - पटना सिटी
रोजमर्रा की धूल और आपाधापी के बीच कुछ ताजी सांस लेने लोग किसी पार्क या गार्डन का रुख करते हैं। लेकिन सिटी की एक बड़ी आबादी को यह सहूलियत नसीब नहीं है। यहां के करीब दस पार्क में एक दो ही ऐसी स्थिति में हैं जिनमें लोग सुकून के कुछ पल गुजार सकते हैं। बाकी या तो बंद हैं या गंदे हैं।
गौरीशंकर कॉलोनी पार्क
गायघाट स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर के पीछे कॉलोनी में इस पार्क को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने बनवाया था। जून 2013 में इसका उद्घाटन मंत्री नंदकिशोर यादव ने किया था। लेकिन, उद्घाटन के बाद पार्क के गेट का ताला ही नहीं खुला। इसके गेट पर जानवर बंधे मिलते हैं।
प्रदूषित है मंगल तालाब
पहले तालाब के उत्तरी हिस्से में लोकनायक उद्यान था जो इतिहास बन गया। तालाब के चारों ओर फैली गंदगी, नाला का बहता पानी और खुद तालाब का गंदा पानी सुबह-शाम टहलने वालों को नाक पर रुमाल रखने को मजबूर करता है।