पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २७२ परिवारों में अभी तक नहीं पिला पाए पोलियोरोधी दवा

२७२ परिवारों में अभी तक नहीं पिला पाए पोलियोरोधी दवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना सिटी
पल्स पोलियो अभियान में जुटे कार्यकर्ता यहां के 272 परिवार के बच्चों को पोलियो की खुराक देने में सफल नहीं हो पाए हैं। यूनिसेफ व श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के नोडल पदाधिकारी के लिए यह गंभीर चिंता का विषय बन गया है। वहीं, खानकाह ए मुनएमिया के सज्जादानशीं सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनएमी ने इन परिवारों से अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप दिलाने की अपील की है।
सज्जादानशीन ने कहा कि धर्म बच्चों को पोलियो ड्रॉप दिलाने से नहीं रोकता है। किसी भी धार्मिक विद्वान ने कभी कोई ऐसी बात नहीं की है। मना करने वाले लोग अज्ञानतावश ऐसा कर रहे हैं। पूरे अनुमंडल को पोलियो मुक्त करने के लिए 19 से 23 जनवरी तक विशेष अभियान चला। लगभग 46 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। नोडल पदाधिकारी डॉ. विनोद कश्यप ने बताया कि लोदीकटरा, बाग मालू खां, बाग कालू खां, शाह की इमली, दादरमंडी व दुरूखी का कुछ इलाके के लोग बच्चों को दवा पिलाने से इनकार करते हैं। अभियान के तहत 272 ऐसे घरों की पहचान हुई है। इन्हें कई दफा समझाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। यूनिसेफ के समन्वयक इरफान ने बताया कि इनकार वाले क्षेत्रों में शनिवार को तिब्बती कॉलेज के बीस डॉक्टर शामिल होंगे, जो पोलियो की खुराक से इनकार करने वाले परिवार को समझाने का काम करेंगे।