पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३३ हजार के तार में सटा खलासी, मौत

३३ हजार के तार में सटा खलासी, मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
33 हजार केवी बिजली के तार के संपर्क में आने से खलासी रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जक्कनपुर थाना से चंद कदम दूर मीठापुर बस स्टैंड पर गुरुवार को हुई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लालगंज, वैशाली निवासी रंजीत त्रिमूर्ति बस की छत पर चढ़कर सामान लाद रहा था। इसी दौरान वह तार से सट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बस की छत से उतरवाया और फिर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रंजीत के परिजनों को इसकी सूचना दी।
इस घटना के बाद घटना स्थल पर चालकों, खलासी व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में इस हादसे को लेकर इस बात के लिए रोष था कि 33 हजार तार की ऊंचाई कम है, जिससे इस तरह की घटना होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। लोगों ने यह भी कहा कि कई बार तार की ऊंचाई को अधिक करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।