- Hindi News
- शेखर सुमन की जिंदगी से जुड़ी है ‘हार्टलेस’पटना से शुरु किया प्रोमोशन का सिलसिला, बतौर निर्देशक श
शेखर सुमन की जिंदगी से जुड़ी है ‘हार्टलेस’पटना से शुरु किया प्रोमोशन का सिलसिला, बतौर निर्देशक शेखर सुमन की यह पहली फिल्म है
डीबी स्टार :पटना
पटना की मिट्टी की बात ही अलग है। इस मिट्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। आज मैं जो कुछ भी हूं यहां की बदौलत हूं। अपने करियर के नए पड़ाव की शुरुआत भी मैं यहीं से करने आया हूं। यह बातें फेमस बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने कही। गुरुवार को वह अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘हार्टलेस’ को प्रोमोट करने पटना आए थे। इस फिल्म में उनके बेटे अध्ययन सुमन लीड रोल में हैं। हार्टलेस सात फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म की प्रोड्यूसर शेखर सुमन की पत्नी अलका सुमन हंै।
रिश्तों की कहानी है ‘हार्टलेस’
शेखर सुमन ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े बेटे आयुष को हृदय की बीमारी के कारण खो दिया। उसकी मां उससे बहुत प्रेम करती थी। वह तीन साल तक हर रोज अपने बेटे को अपने से दूर होता देखती थी। मां-बेटे की इस प्रेम और भावना से प्रेरित होकर उन्होंने इस फिल्म की कहानी लिखी। कहानी का कुछ हिस्सा उनके जीवन से जुड़ा है। हार्टलेस रोमांटिक मेडिकल थ्रिलर फिल्म है, जो मां, बेटे और बेटे की प्रेमिका के बीच रिश्तों की कसमकश की कहानी है।
न्यूयॉर्क की है अभिनेत्री
फिल्म में अध्ययन सुमन की प्रेमिका को रोल न्यूयॉर्क की एरियाना आयाम ने की है। यह बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म है। एरियाना बताती हैं कि उन्हें हिंदी बिलकुल नहीं आती थी। हिंदी सीखने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्म में अध्ययन सुमन के मां का किरदार दीप्ति नवल ने निभाया है। शेखर सुमन ने बताया कि इस फिल्म में दीप्ति बिलकुल अलग किरदार में है। फिल्म में शेखर सुमन हार्ट सर्जन के रोल में नजर आएंगे। अन्य किरदार में ओमपुरी भी नजर आएंगे।