- Hindi News
- पटना कोलकाता के बीच गो एयर की नई फ्लाइट चार से
पटना-कोलकाता के बीच गो एयर की नई फ्लाइट चार से
पटना - पटना-कोलकाता-पटना के बीच चार फरवरी से गो एयर एक नयी फ्लाइट शुरू करेगा। गो एयर की फ्लाइट संख्या जी 8-542 दोपहर 2.30 बजे कोलकाता से उड़ान भरेगा और पटना 3.35 बजे पहुंचेगा। पटना से यह विमान शाम 4.10 बजे उड़ान भर कर कोलकाता शाम 5.15 बजे पहुंचेगा। यह विमान 180 सीटर है। इस विमान की सेवा शुरू होने के बाद पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के कुल तीन विमान हो जायेगा। अभी पटना से कोलकाता के लिए इंडिगो और जेट की एक-एक उड़ान है।