- Hindi News
- उद्घाटन चार को, २६ से ही रहने लगेंगे छात्र
उद्घाटन चार को, २६ से ही रहने लगेंगे छात्र
पटना - पीएमसीएच में नवनिर्मित पीजी ब्वायज हॉस्टल का उद्घाटन चार फरवरी को सीएम नीतीश कुमार करेंगे। इसका नाम चाणक्य स्नातकोत्तर ब्वायज हॉस्टल रखा गया है। वैसे, पीजी छात्रों को हॉस्टल में रहने की अनुमति 26 जनवरी को ही दे दी जाएगी। बिजली सप्लाई के 15 लाख रुपए के भुगतान की व्यवस्था भी कर दी गई है। बिजली व पानी की सप्लाई 26 जनवरी के पहले हो जाएगी। अधीक्षक डॉ. अमरकांत झा अमर के मुताबिक हॉस्टल में 328 कमरे हैं। पीजी छात्रों के लिए अलग रूम की व्यवस्था है। जिन छात्रों को कमरा आवंटित किया गया है, उनसे छह माह की मेंटेनेंस राशि एडवांस में जमा करा ली गई है।
आर ब्लॉक पर धरना
पटना - कुलपति एवं उपकुलपति की नियुक्ति में आरक्षण देने की मांग को लेकर जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय एवं आर्थिक विकास मिशन के बैनर तले अति पिछड़ा समाज के लोगों ने धरना दिया। आर ब्लॉक पर धरने में पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, रामेश्वर ठाकुर उपस्थित थे।