पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमसीएच में बुजुर्गों के लिए खुलेंगे अलग विभाग

पीएमसीएच में बुजुर्गों के लिए खुलेंगे अलग विभाग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
पीएमसीएच में बुजुर्गों के लिए अलग विभाग खुलेंगे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अमरकांत झा अमर ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार को प्रस्ताव भेजा। उन्होंने बताया कि जेरियाट्रिक और न्यूरोलॉजी विभाग शुरू हो जाने के बाद बुजुर्गों को सहूलियत हो जाएगी। अभी रोजाना करीब सौ मरीज जेरियाट्रिक और न्यूरोलॉजी से संबंधित बीमारी का इलाज कराने आते हैं। डॉ. झा के अनुसार, दोनों विभाग चलाने के लिए 13 डॉक्टर की जरूरत होगी। इन पर सालाना एक करोड़ 48 लाख 80 हजार रुपए खर्च होंगे। पीएमसीएच के डॉ. अशोक शंकर सिंह के मुताबिक,यह विभाग देश में एक-दो जगहों पर है।
जेरियाट्रिक : डायबिटीज, फैटी लीवर, किडनी फेल्योर, हॉर्ट फेल्योर, गठिया, कान से कम सुनाई देना, चक्कर आना, कमर दर्द, ऑस्टीयोपीनिया, ओस्टिोपोरेसीस, चर्म रोग, पाचन की समस्या आदि बीमारियों का इलाज होगा।
न्यूरोलॉजी विभाग : नर्व से संबंधित बीमारी, लकवा के बाद कमजोरी, हाथ-पैर में जलन, हाथ-पैर का थरथराना, मिरगी, माइग्रेन, विभिन्न कारणों से सिर दर्द आदि।