क्रमोदी से कर्पूरी की तुलना गलतञ्ज
पटना - कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ द्वारा कर्पूरी ठाकुर की तुलना नरेंद्र मोदी से करने पर आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि दोनों नेताओं की ऐसी तुलना स्व. कर्पूरी ठाकुर की सांप्रदायिकता विरोधी विचारधारा तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की उनकी प्रतिबद्धता को कम करके आंकने की कोशिश है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने इसे भाजपा का मानसिक दिवालियापन करार दिया। उन्होंने कहा कि स्व. ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी नरेंद्र मोदी की तरह न तो कॉरपोरेट घरानों की तरफदारी की और न ही समाज को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटने का काम किया। प्रदेश कांग्रेस भाजपा नेतृत्व से यह जानना चाहता है कि इससे पूर्व भाजपा को कर्पूरी ठाकुर और सरदार पटेल की याद क्यों नहीं आई।