पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार का संरक्षण सुशासन की आधारशिला : नीतीशआवेदनों पर करें कार्रवाई, गफलत में भी नहीं होनी च

मानवाधिकार का संरक्षण सुशासन की आधारशिला : नीतीशआवेदनों पर करें कार्रवाई, गफलत में भी नहीं होनी चाहिए चूक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण के लिए आवेदनों को डील करना ही पर्याप्त नहीं है। जरूरी आवश्यक कार्रवाई की है। बिहार में मानवाधिकार आयोग बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि बिहार हिरासती मौत के मामले में 14वें स्थान पर है।
मुख्यमंत्री बिहार मानवाधिकार आयोग की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। मौके पर ‘सुशासन और मानवाधिकार संरक्षण’ पर संगोष्ठी भी हुई। सीएम ने कॉलेज के दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि मुद्दों पर हल्ला करते थे तो पुलिस गिरफ्तार कर थाने में चाय भी पिलाती थी। मौके पर आयोग के सचिव आनंदवर्धन सिन्हा, गृह सचिव आमिर सुबहानी, आईजी निर्मल आजाद भी मौजूद थे।