- Hindi News
- अल्ट्रा पावर प्लांट के लिए सिंधिया को दी बधाई
अल्ट्रा पावर प्लांट के लिए सिंधिया को दी बधाई
पटना - बिहार को 4000 मेगावाट के अल्ट्रा पावर प्लांट की मंजूरी राज्य के विकास के प्रति कांग्रेस की गंभीरता को दिखाता है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार ने कहा कि राज्य के मुखिया बिजली को लेकर लाख दावा करें, लेकिन बिहार का हित सिर्फ कांग्रेस ही देख सकती है। यही वजह है कि राज्य को इस प्लांट से 50 प्रतिशत बिजली आवंटित करने की घोषणा की गई है। केंद्र की इस पहल से बिहार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही पूंजी निवेश का माहौल भी बदलेगा। पार्टी ने इसके लिए यूपीए सरकार और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई दी है।