- Hindi News
- एसडीओ का फरमान, जनता दरबार के मामलों को ३० तक निबटाएं
एसडीओ का फरमान, जनता दरबार के मामलों को ३० तक निबटाएं
पटना - मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के जनता दरबार में आने वाले मामलों को प्रखंड स्तर पर समय से निष्पादित नहीं करने के मामले को एसडीओ ने गंभीरता से लिया है। एसडीओ नैय्यर इकबाल ने प्रखंडों को 30 जनवरी तक सभी मामलों को निष्पादित करने के आदेश जारी किए हैं। बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और क्षेत्रीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार और जिलाधिकारी जनता दरबार के 256 मामले प्रखंडों में अनुमंडल स्तर से भेजे गए हैं। इसके अलावा सीएम या डीएम कार्यालय से सीधे भी मामले भेजे जाते रहे हैं। संपतचक अंचल में सबसे कम और पटना सदर व फुलवारीशरीफ अंचल में सबसे अधिक मामले लंबित हैं।