लॉ के छह छात्रों को पीएचडी की अनुमति
पटना - पटना विश्वविद्यालय में लॉ में छह छात्रों को पीएचडी करने की अनुमति मिल गई है। एजुकेशन की फाइनल लिस्ट नहीं बनी है। इसके लिए 15 विद्यार्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। गुरुवार को विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल की बैठक में लॉ एवं एजुकेशन में पीएचडी को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्षता कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि डिपार्टमेंट काउंसिल की बैठक से पास होने के बाद फरवरी के पहले हफ्ते में पीएचडी के लिए चयनित होने वाले संकायों के छात्र-छात्राओं की सूची जारी की जाएगी।