सरकार बनी, करेंगे नियमित : राबड़ी
पटना - पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से गुरुवार को बिहार राज्य प्रेरक साक्षरता महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रत्येक पंचायत में इनकी नियुक्ति संविदा पर हुई है और इनका काम पंचायत में निरक्षर लोगों को साक्षर बनने के लिए प्रेरित करना है। राबड़ी देवी से इन लोगों ने सेवा नियमित कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने राजद की सरकार बनने पर उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अनुज राय, इंद्रभूषण, ओमप्रकाश आदि थे।