पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एआईएसएफ का संघर्ष तेज करने का संकल्प

एआईएसएफ का संघर्ष तेज करने का संकल्प

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
छात्रों की समस्याओं को लेकर एआईएसएफ आंदोलन तेज करेगा। गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम व जुलूस के बाद छात्र नेताओं ने यह एलान किया। बंगाली अखाड़ा के पास से नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिंदाबाद, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे... आदि नारे के साथ छात्रों का जत्था गांधी मैदान स्थित नेताजी की प्रतिमा तक पहुंचा। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित सभा में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि छात्र जनतांत्रिक आंदोलनों का दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार चाहे लाठी चलाए या जेल भेजे, एआईएसएफ नहीं झुकेगा। इस मौके पर हरेंद्र पंडित, विकास झा, ग्यासुद्दीन, मुकेश कुमार, संदीप शर्मा, चंदन कुमार, अभिषेक आनंद, रॉकी कुमारी, अखिल गौरव, कल्पना कुमारी, परवेज अशरफी आदि उपस्थित थे।
जेल से रिहा हुए छात्र नेता
गत आठ जनवरी को विधानसभा मार्च के दौरान गिरफ्तार हुए 33 छात्र नेताओं को जमानत के मिलने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जेल से रिहा होने वालों में सुशील कुमार प्रमुख थे।