- Hindi News
- अफसर ने स्कूल बैग में ठूंस रखे थे 15 लाख रुपएसूचना जनसंपर्क विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर कन्हैया
अफसर ने स्कूल बैग में ठूंस रखे थे 15 लाख रुपएसूचना जनसंपर्क विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर कन्हैया कुमार के चार ठिकानों पर ईओयू का छापा
भास्कर न्यूज - पटना
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कन्हैया कुमार के पटना में चार ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 2.०4 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। उनके घर से 16 लाख 61 हजार रुपए कैश मिले हैं। जिनमें से 15.४० लाख तो स्कूल बैग में छिपा कर रखे गए थे। सहायक निदेशक के छह बैंक खातों का भी पता चला है। साथ ही कई जगह मकान, जमीन और निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आर्थिक अपराध इकाई ((ईओयू)) ने गुरुवार को शेखपुरा स्थित राजशिला अपार्टमेंट और राजवंशी नगर में साकार इंदु विला स्थित उनके फ्लैट पर भी छापेमारी की।
११ साल की नौकरी में वेतन
से मिले थे ३० लाख
कन्हैया कुमार बिहार सूचना सेवा के अधिकारी हैं। अगस्त-सितम्बर 2002 में नौकरी ज्वाइन की थी। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के तौर पर पहली पोस्टिंग पटना कलेक्ट्रेट में हुई थी। कुछ दिन बाद कटिहार तबादला हो गया। उसके बाद लौटे हो सूचना जनसंपर्क विभाग में विज्ञापन शाखा में ही जमे रहे। ईओयू के अनुसार कन्हैया की अभी तक वेतन से हुई अनुमानित आय करीब 30 लाख रुपए है। अन्य स्रोतों को मिलाकार अनुमानित आय 41.96 लाख आंका है। इनमें से 22.४१ लाख खर्च का आकलन किया है।
निदेशक बनवाने की हैसियत रखता हूं
कन्हैया खुद भले असिस्टेंट डायरेक्टर है लेकिन दूसरों को निदेशक और सचिव बनवाने की बात करते थे। उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं लेकिन रिटर्न फाइल करती हैं। ईओयू की छापेमारी के बाद सूचना भवन में ऐसी ही चर्चाएं होती रहीं। जिन लोगों से उनके मधुर संबंध रहे हैं वे सहमे हुए हैं।
चल : ५२ लाख
ञ्च नकद-16 लाख 61 हजार
ञ्च विभिन्न बैंकों और पोस्ट ऑफिस में जमा रुपए/निवेश-19 लाख 5 हजार 709 रुपए
ञ्च घरेलू सामान-4 लाख
ञ्च पत्नी के नाम से स्कूटी 40 हजार
ञ्च मारुति 800 और मारुति रिट्ज-6 लाख रुपए
ञ्च सोना-चांदी के जेवर-6 लाख
अचल संपत्ति : १.५२ करोड़
ञ्च पत्नी के नाम दानापुर में आईएएस कॉलोनी में 14 लाख 45 हजार की और अपर्णा कॉलोनी में २२.३५ लाख की बेउर के पास 34 लाख 5 हजार की जमीन। आसोचक में दो प्लाट-कीमत १२.७२ लाख।
ञ्च राजवंशी नगर के फ्लैट-दस्तावेज में दर्शायी गई कीमत 25.74 लाख
ञ्च फ्लैट का इंटीरियर डेकोरेशन-15 लाख रुपए
ञ्च नोएडा में 29 लाख का फ्लैट
कहां-कहां छापे
ञ्च शेखपुरा स्थित राजशिला अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट नंबर ए/4
ञ्च राजवंशी नगर में पत्नी स्नेहा राज के नाम से खरीदे गए साकार इंदु विला के फ्लैट नंबर 301
ञ्च कंकड़बाग में पीसी कॉलोनी स्थित साले के मकान संख्या-जे/109
ञ्च सूचना भवन स्थित कार्यालय
कन्हैया का फ्लैट।
किराए के मकान में रहते थे, खरीदे हुए फ्लैट में नोट रखकर ताला मार देते थे
जितना वेतन से कमाया, उससे 7 गुना बनाया
पीआरडी के सहायक निदेशक के चार ठिकानों पर छापे, २.०४ करोड़ की संपत्ति के कागजात मिले
अफसर ने स्कूल बैग में छिपा रखे थे १५ लाख